{"_id":"fbab3f864690e340fa7fea49b8e5e033","slug":"lentr-crashing-as-soon-as-officers-caught-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेंटर तुड़वाकर अफसरों के जाते ही छप्पर में लग गई आग!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लेंटर तुड़वाकर अफसरों के जाते ही छप्पर में लग गई आग!
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Sat, 23 May 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालाब की जमीन पर कब्जा करके बनवाए जा रहे मकान के लेंटर को एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर गिरवा दिया। प्रशासनिक अफसरों के हटते ही वहां रखे छप्पर में आग लग गई।
विज्ञापन
गृहस्वामी महिला ने उसने बेटी और बकरियों के जलने की बात कही। विरोधी पर आग लगाने का आरोप भी लगाया। अफसर मौके पर फिर पहुंचे और राख में खोजबीन कराई लेकिन न लड़की मिली और न बकरियां। एसडीएम ने मामले की जांच कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
ताखा क्षेत्र के गांव समथर निवासी मुश्ताक खां और इदरीस के बीच तालाब की जमीन पर मकान बनाने को लेकर पिछले कई महीनों से विवाद चल रहा है। मुश्ताक और उसकी पत्नी अफसरी बेगम वहां बनी दीवारों पर लेंटर डालना चाहते हैं। एसडीएम ताखा सुरेंद्रचंद्र शर्मा से मामले की शिकायत की गई तो शुक्रवार को वह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का हवाला देते हुए अफसरी बेगम को लेंटर न डालने को कहा लेकिन रात में ही करीब 450 वर्ग फीट का लेंटर डाल दिया गया। शनिवार सुबह इदरीश ने एसडीएम से मामले की शिकायत की तो वह तहसीलदार ताखा विजय यादव व थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद जेबीसी से लेंटर तुड़वा दिया।
इसके बाद अफसर वहां से लौटे तो थोड़ी देर बाद अफसरी बेगम की उसी जगह पर रखे छप्पर में आग लग गई। अफसरी बेगम का आरोप था कि मलबे में उसकी बेटी शैरीन के साथ ही बकरियां जलकर दब गईं।
विरोधी इदरीश पर आग लगाने का आरोप भी लगाया। सूचना पर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग बुझाई। इसके बाद मलबा हटाकर लड़की और बकरियों को खोजा गया, लेकिन कोई नहीं मिला। वहीं इदरीश ने अफसरी बेगम पर घर में पथराव करने का आरोप लगाया।
इस संबंध में एसडीएम ताखा सुरेशचंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस अफसरी बेगम की बेटी को खोजने के साथ आग के कारणों की जांच कर रही है।
दो घरों में आग से गृहस्थी राख
लवेदी (इटावा)। गांव बहादुरपुर में शनिवार की दोपहर एक घर में आग लग गई। लपटों ने पड़ोस के मकान को भी चपेट में ले लिया। अग्निकांड में दोनों घरों की गृहस्थी राख हो गई।
गांव बहादुरपुर निवासी सत्यनारायण पुत्र बाबूराम रिश्तेदारी में गए थे। मकान में ताला लगा था। शनिवार दोपहर को लोगों ने वहां से धुआं उठता देखा। गांव वालों ने सूचना दमकल विभाग को दी और आग बुझाने में जुट गए।
इस बीच सत्यनारायण के पड़ोस में बने उनके भाई सुखवीर के मकान को भी आग की लपटों ने चपेट में ले लिया। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने से दोनों का करीब तीन लाख रुपये के नुकसान बताया गया है।