फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Killing the young man

गला घोंटकर युवक की हत्या

Mon, 07 May 2018 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा Updated Mon, 07 May 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
Killing the young man
मोहम्मद आसिफ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

उदी (इटावा)। शहर के एक युवक की गला घोंटकर हत्या कर शव बढ़पुरा थाने की चकरनगर रोड के गाती संपर्क मार्ग पर फेंक दिया गया। सोमवार सुबह लोगों ने शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी।  शव के बगल में पुलिस को एक बाइक खड़ी मिली। शिनाख्त के बाद पुलिस ने घटना की जानकारी युवक के घरवालों को दी। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि की गई है। हालांकि अभी तक पुलिस को हत्यारों का कोई सुराग नहीं मिला है। घरवालों ने रंजिश से इनकार किया है।  

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटरा शमशेर खां निवासी मोहम्मद आसिफ (24) पुत्र हलीम रविवार दोपहर एक बजे अपने घर से बाइक लेकर निकला था लेकिन देर शाम तक वह अपने घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। जानकारी न मिलने पर परिजनों ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस के अलावा यूपी 100 को दी। सोमवार सुबह गाती संपर्क मार्ग पर शव मिलने की सूचना पर एसपी सिटी विनीत जायसवाल के अलावा सीओ जसवंतनगर वैभव पांडे मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के भाई अख्तर ने बताया कि रविवार दोपहर को करीब साढे़ बारह बजे उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया था। फोन आने के बाद वह अपनी बाइक से चला गया। उसके बाद उसका कोई सुराग नहीं लगा। सुबह उसका शव पड़ा होने की जानकारी मिली। उसने बताया कि उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। हत्या क्यों की गई इसके बारे में वह कोई जानकारी नहीं दे सके। सीओ जसवंतनगर वैभव पांडे ने बताया कि हत्या गला दबाकर की गई है लेकिन हत्या के कारणों का कोई पता नहीं चला है। पुलिस छानबीन कर रही है। उन्होंने बताया कि अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

इनसेट
पांच माह पूर्व हुई थी युवक की शादी
इटावा। आसिफ अपने छह भाइयों में सबसे छोटा था। उसके पिता की छोटी सी परचून की दुकान है। इसके अलावा उसके बडे़ भाई मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। वह कंप्यूटर का कोर्स कर चुका है। वह नौकरी की तलाश में लगा था। नौकरी न लगने से वह अपने पिता के साथ दुकान पर बैठक र उनका हाथ बंटाता था।  उसकी शादी 15 दिसंबर 2017 को सिरसागंजगंज जिला फिरोजाबाद निवासी परवीन बेगम से हुई थी। भाई अख्तर ने बताया कि वह पूरे परिवार का लाडला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
पोस्टमार्टम में हुई हत्या की पुष्टि
इटावा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गल दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। डॉ. पीयूष तिवारी ने आसिफ के शव का पोस्टमार्र्टम किया। उन्होंने बताया कि हत्या से पहले हमलावरों से आसिफ की जोर आजमाइश हुई। उसके बाद पीछे से रस्सी से गला दबाया गया। हत्या में ऐक से अधिक लोग शामिल होने की आशंका है। उसकी मौत करीब आठ से 10 घंटे पहले हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed