फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   jwellery and cash theft from house

घर से लाखों के जेवर और नगदी चोरी

Fri, 31 Mar 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Fri, 31 Mar 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
jwellery and cash theft from house
खुली पड़ी अलमारी। - फोटो : अमर उजाला

चौबिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चौबिया पड़ाव गांव के एक घर से गुरुवार रात चोर दो लाख की नगदी और सामान चुरा ले गए। शुक्रवार सुबह जब लोगों की आंख खुली तो चोरी का पता चला। थानाध्यक्ष विनोद यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

चौबिया पड़ाव गांव निवासी जनवेश सिंह पुत्र पंवीलाल ने बताया कि गुरुवार रात पूरा परिवार घर की छत पर सो रहा था। इस दौरान चोर घर में घुसे और छत पर लगे दरवाजे को बंद कर दिया। नीचे कमरे में रखी अलमारी और बक्सों से नगदी, जेवर और सामान चुरा ले गए। जनवेश ने बताया कि उसके पुत्र चंद्रपाल की शादी पांच फरवरी को हुई थी। चोर पुत्रवधू के जेवर छह अंगूठी, एक हार, छह जोड़ी पायल, एक करधनी, एक जोड़ा झुमकी, पांच हजार की नगदी और अन्य सामान ले गए। शुक्रवार सुबह पांच बजे वह उठे तो छत का दरवाजा अंदर से बंद था। ये देख उन्होंने पड़ोसियों को आवाज लगाई। जब वह नीचे गए तो कमरे में अलमारी और बक्से खुले देखकर दंग रह गए। कमरे का सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने चोरी की सूचना चौबिया थाना पुलिस को दी। पुलिस पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed