{"_id":"574892484f1c1b32076914fe","slug":"inter-state-wehicle-thief-gang-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर्जनपदीय वाहन चोर गैंग दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंतर्जनपदीय वाहन चोर गैंग दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
Updated Sat, 28 May 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
पकड़े गए लुटेरे और जानकारी देते एसएसपी पीयूष श्रीवास्तव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरथना थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने बाहर पुरा के पास मुठभेड़ के बाद अंतर्जनपदीय वाहन चोर गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से भारी संख्या में असलहे, कारतूस और लूटी गई पांच बाइकें बरामद हुई हैं। उनके अन्य साथी फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
एसएसपी पीयूष श्रीवास्तव ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में घटना का खुलासा किया। बताया कि जिले में लूट की बढ़ती वारदातों को देखते हुए क्राइम ब्रांच और पुलिस टीमों को लगाया गया है। क्राइम ब्रांच और भरथना पुलिस अपराधियों की तलाश में गश्त पर थी तभी मुखबिर ने सूचना दी कि बाहर पुरा के पास कुछ लुटेरे वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। प्रभारी निरीक्षक भरथना विकास राय ने इसकी सूचना क्राइम ब्रांच प्रभारी अजहर खां को दी। टीम ने घेराबंदी की तो लुटेरों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की।
विज्ञापन
इस दौरान पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में लुटेरों ने अपने नाम अनिल कुमार उर्फ छोटा पुत्र तिलक सिंह निवासी आलमपुरा थाना भरथना, सुरजीत यादव उर्फ रिंकू पुत्र रघुवीर सिंह निवासी कौआ रंपुरा ऊसराहार, महावीर यादव पुत्र नाथूराम यादव निवासी नगलापीपल थाना भरथना, राजीव यादव पुत्र रमेश यादव निवासी मुसीका पुरा थाना भरथना बताए। पुलिस को उनके पास से अधिया 12 बोर, दो तमंचे 315 बोर और भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए हैं। उनके पास से लूट की पांच बाइकें भी पुलिस ने बरामद की हैं।
विज्ञापन
एसएसपी ने बताया कि आरोपियों ने दो बाइकें इटावा से और एक मैनपुरी से लूटने की बात स्वीकार की है। बाकी बाइकों के बारे में पुलिस छानबीन कर रही है। उन्होंने बताया कि अनिल उर्फ छोटा शातिर अपराधी है। उस पर लूट गैंगस्टर के 16 मामले विभिन्न थानों में दर्ज है। उसके साथी भी कई बार जेल जा चुके हैं। एसएसपी ने पुलिस पार्टी को पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। इस दौरान एएसपी राम किशन यादव, सीओभरथना राघवेंद्र राठौर, पीआरओ राधामोहन द्विवेदी मौजूद रहे।