फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   indecency with Female TTE at etawah station

इटावा स्टेशन पर महिला टीटीई से अभद्रता

Tue, 06 Nov 2018 11:47 PM IST
अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा Updated Tue, 06 Nov 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
indecency with Female TTE at etawah station
इटावा रेलवे स्टेशन पर सोमवार देर शाम को महिला टीटीई से सीनियर अधिकारी पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए जीआरपी थाने में तहरीर दी है। वहीं सीनियर अधिकारी की माने तो महिला की डबल ड्यूटी लगाने पर विवाद हुआ है। मामला रेलवे का होने की वजह से पुलिस और रेल अफसर दोनों के बीच समझौता कराने में जुटे हैं।  
विज्ञापन


 इटावा स्टेशन पर एक दर्जन से अधिक टीटीई की यात्रियों के टिकट चेकिंग में ड्यूटी लगती है। सोमवार सुबह आठ बजे से एक महिला टीटीई की यात्रियों के टिकट चेकिंग में ड्यूटी लगायी गई थी। जोकि शाम चार बजे तक थी, लेकिन दूसरे टीटीई के नहीं आने से महिला कर्मचारी की डबल ड्यूटी लगा दी गई। इससे महिला टीटीई की सीटीई (मुख्य टिकट निरीक्षक) से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ते ही दोनों के बीच हाथापाई हो गई। महिला टीटीई ने सीटीई पर अभद्रता का आरोप लगाते जीआरपी में तहरीर दी। वहीं, सीटीई का कहना है कि महिला टीटीई की डबल ड्यूटी लग गई थी। उनके कहने पर वैकल्पिक टीटीई को घर से बुलाकर चार्ज दिया गया, लेकिन महिला टीटीई ने चार्ज नहीं सौंपा और अपने पति को बुलवाकर मारपीट शुरू कर दी। इसकी जानकारी टूंडला में बैठे एसीएम (सहायक वाणिज्य प्रबंधक) सुंगधा ठाकुर को दी गई। साथ ही उनके झूठे मुकदमे की जानकारी भी दी गई।  
विज्ञापन


मामला रेलवे का होने की वजह से जीआरपी इंस्पेक्टर अनिल कुमार जैन का कहना है कि मामला स्टॉफ का है, रेलवे के अफसर मामले में समझौता कराने में जुटे हैं। महिला की शिकायत पर जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

  
इस बारे में स्टेशन अधीक्षक पीएम मीना ने बताया कि देर शाम महिला टीटीई को ड्यूटी करते देखकर उन्होंने वजह पूछी। इस पर वह रोने लगी और पूरे मामले के बारे में बताया। उन्होंने दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता करने का प्रयास किया। गलती होने पर दोनों कर्मचारियों को हिदायत भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed