फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   In the case of firing at police team authored the report

पुलिस टीम पर फायरिंग में रिपोर्ट

Fri, 12 Jun 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Fri, 12 Jun 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
In the case of firing at police team authored the report

गुरुवार को अपराधी पकड़ने के लिए गई क्राइम ब्रांच की टीम पर अपराधियाें ने हमला बोल दिया था। फायरिंग से पुलिस कर्मी बाल-बाल बचे। क्राइम ब्रांच प्रभारी ने तीन को नामजद करते हुए सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज  कराई है।

विज्ञापन


क्राइम ब्रांच के प्रभारी डीके सिसौदिया अपनी टीम के साथ गुरुवार को भदामई गांव में शातिर अपराधी छोटे पुत्र भूरे सिंह को पकड़ने के लिए गई थी। जैसे ही पुलिस पहुंची वैसे ही छोटे ने अपने साथियों के साथ मिलकर पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में पुलिस के जवान बाल-बाल बच गए थे।
विज्ञापन


बाद में आरोपी क्राइम ब्रांच के एक सिपाही की बाइक लेकर फरार हो गए। क्राइम ब्रांच के प्रभारी डीके सिसोदिया ने छोटे पुत्र भूरे सिंह सहित  सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जान से मारने की नीयत से फायर करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने की धाराओं  में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष चौबिया भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर अपराधियों की खोजबीन शुरू कर दी है। गौरतलब है कि कल सीओ भरथना ने पथराव तथा फायरिंग की घटना से इंकार किया था।

कथित मामा पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई
इटावा।
इकदिल थाना क्षेत्र के मोहल्ला अशोक नगर में हुई सीमा की हत्या के मामले में उसके कथित मामा हरीशंकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मृतका की मां जानकी देवी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। तलाश  में एक टीम गुजरात भेजी गई है। 

बांदा की रहने वाली सीमा का शव पुलिस ने अशोक नगर में एक घर से बरामद किया था। वह वहां किराए पर रह रही थी। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी सीमा के परिजनों को दी। इसके बाद सीमा के परिजन बांदा से यहां पहुंचे।

मोहल्ले के लोगों ने बताया था कि सीमा अपने कथित मामा हरीशंकर के साथ रहती थी। 4 जून को हरीशंकर घर का ताला बंद कर कहीं चला गया। सीमा के परिजनों ने उसी पर हत्या का संदेह जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मृतका की मां ने बताया कि सीमा ने रिश्ते में लगने वाले जीजा राम कुमार के साथ घर से भागकर गुजरात में कोर्ट मैरिज कर ली थी। घर से भाग जाने के बाद से परिजनों ने उससे रिश्ता तोड़ लिया था। एक साल उसके साथ रहने के बाद अलग हो गई।

उसके बाद सीमा रिश्ते में मामा लगने वाले हरी शंकर के साथ रहने लगी। हरी शंकर उसे इटावा लेकर आया और यहीं किराए पर कमरा दिला दिया। हरीशंकर भी अहमदाबाद में नौकरी करता है। वह सीमा के पास आकर रहता था।

मामले की जांच कर रहे मंडी चौकी प्रभारी अजहर खां ने बताया कि जानकारी मिली है कि कुछ दिन पूर्व हरीशंकर ने सीमा को अंगूठी पहनाकर उससे शादी करने की बात की थी। लेकिन बाद में न जाने क्या बात हो गई कि सीमा की हत्या हो गई।


उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गहन जांच-पड़ताल कर रही है। यह भी बताया कि मां की तहरीर पर हरीशंकर पुत्र बूंदीलाल निवासी भरथौला जिला चित्रकूट के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर ली गई है। हरीशंकर की तलाश में एक टीम गुजरात भी भेजी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed