फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   AAP councillor booked for abetment to suicide

Delhi News: आत्महत्या के लिए उकसाने में आप पार्षद पर केस

Thu, 17 Sep 2026 08:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 08:07 PM IST
विज्ञापन
AAP councillor booked for abetment to suicide
सफाई कर्मचारी की खुदकुशी का मामला : पार्षद विजय कुमार ने आरोपों को बेबुनियाद बताया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। कल्याणपुरी थाना क्षेत्र स्थित त्रिलोकपुरी इलाके में दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मचारी दीपक कुमार (46) की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने इस संबंध में आम आदमी पार्टी के स्थानीय पार्षद विजय कुमार के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।
दरअसल आरोप है कि विजय कुमार ने दीपक को एक बैंक से 15 लाख रुपये का लोन दिलवाया था। लोन की रकम दीपक को देने के बजाय विजय कुमार ने खुद ही हड़प ली। हालांकि मामले पर विजय कुमार ने हैरानी जाहिर की है। उनका कहना है कि निजी तौर पर वह दीपक को जानते भी नहीं हैं, ऐसे में लोन हड़पने के आरोप एकदम बेबुनियाद हैं। उनका कहना है कि मामला राजनीति से प्रेरित है।
विज्ञापन

निगम पार्षद ने खुद पर लगे तमाम आरोपों को गलत बताया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार, एफआईआर दर्ज होने के बाद अब पार्षद पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है और पुलिस जल्द ही उन्हें पूछताछ के लिए बुला सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दीपक परिवार के साथ कल्याणपुरी इलाके में रहते थे। उनके परिवार में पत्नी संगीता के अलावा दो बच्चे हैं। वह एमसीडी में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे। फिलहाल उनकी तैनाती त्रिलोकपुरी वार्ड नंबर-192 में थी। एक सितंबर को दीपक ने घर में पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।



लोन के 15 लाख रुपये हड़पने का गंभीर आरोप

मृतक की पत्नी संगीता ने कल्याणपुरी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि दीपक को मकान खरीदना था, जिसके लिए उन्हें रुपयों की सख्त जरूरत थी। लोन की प्रक्रिया के सिलसिले में दीपक ने आप निगम पार्षद विजय कुमार से संपर्क किया था। आरोप है कि पार्षद ने दीपक को एक बैंक से 15 लाख रुपये का लोन तो दिलवा दिया, लेकिन लोन की पूरी रकम खुद अपने पास रख ली। जब दीपक ने अपने रुपये वापस मांगे तो पार्षद ने रकम देने से इन्कार कर दिया। आरोप है कि पार्षद ने लोन से जुड़े सभी जरूरी कागजात भी अपने पास ही रख लिए। बैंक की किश्त और रुपयों के लिए लगातार दबाव व ठगी से परेशान होकर दीपक गहरे अवसाद में चले गए और आखिरकार आत्महत्या कर ली। पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने मामला दर्ज कर होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed