फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Body of a youth from Shamli found hanging from a ceiling fan in a hotel.

Meerut News: शामली के युवक का शव होटल में पंखे से लटका मिला

Thu, 17 Sep 2026 08:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 08:16 PM IST
विज्ञापन
Body of a youth from Shamli found hanging from a ceiling fan in a hotel.
नोट- शामली के ध्यानार्थ
विज्ञापन

-----------
भैसाली बस अड्डे सामने खालसा होटल के 15 सितंबर को कमरे लिया था
- खेड़ीकरमू बिजलीघर पर संविदाकर्मी के रूप में कार्यरत था
- तीन दिन पहले शामली से मेरठ आया था
- दुर्गंध आने पर होटल कर्मचारियों को हुई जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सदर थाना क्षेत्र में भैसाली रोडवेज बस अड्डे के सामने स्थित खालसा होटल के कमरे में बृहस्पतिवार को शामली के पंजाबी कॉलोनी निवासी विपुल शर्मा (29) का शव पंखे से चादर के सहारे लटका मिला। वह शामली के खेड़ीकरमू बिजलीघर में संविदाकर्मी था। शव क्षत-विक्षत हो चुका था। कमरे से दुर्गंध आने पर होटल कर्मचारियों को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच की। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कमरे को सील कर दिया।

सीओ कैंट संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि शामली के पंजाबी कॉलोनी निवासी विपुल शर्मा बिजलीघर में संविदा पर काम करता था। विपुल ने 15 सितंबर की रात करीब आठ बजे खालसा होटल में कमरा लिया था। इसके बाद उसने कमरे का दरवाजा नहीं खोला था। बृहस्पतिवार सुबह कमरे से तेज दुर्गंध आने पर होटल कर्मचारियों ने होटल मालिक हरप्रीत सिंह को जानकारी दी। हरप्रीत ने सदर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। कमरे में विपुल का शव चादर से पंखे पर लटका मिला। फोरेंसिक टीम ने कमरे में मौजूद साक्ष्य जुटाएं। पुलिस ने युवक के परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर परिजन शामली से मेरठ पहुंचे। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें समझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने होटल के रजिस्टर की जांच की। साथ ही होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए। सीओ कैंट ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एक माह पहले टंकी पर चढ़कर किया था हंगामा
सीओ कैंट के अनुसार, शामली में विपुल के घर में एक किराएदार रहता था, जिससे उसकी अच्छी बोलचाल थी। पुलिस के अनुसार युवक शराब पीता था। करीब एक माह पहले परिजनों ने किराएदार को घर से निकाल दिया था। इससे नाराज होकर विपुल पानी की टंकी पर चढ़ गया था और काफी देर तक हंगामा किया था। बाद में शामली पुलिस और परिजनों ने किसी तरह उसे नीचे उतारा था।

-तीन दिन से बंद था मोबाइल
विपुल के भाई मणि ने बताया कि 15 सितंबर से वह अपने भाई से संपर्क करने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन मोबाइल पर संपर्क नहीं हो रहा था। तीन दिन से फोन स्विच ऑफ आ रहा था। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश भी की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। बृहस्पतिवार को पुलिस का फोन आने पर उन्हें भाई की मौत की जानकारी हुई।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed