फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   in firing person injured

प्लाट पर कब्जे के विरोध पर गोली मारी

Tue, 06 Jan 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Tue, 06 Jan 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
in firing person injured

इटावा के इकदिल थाना क्षेत्र के शहर के मोहल्ला अड्डा गूलर में प्लाट पर कब्जा करने का विरोध करने पर दबंगों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली उसकी कनपटी में जा घुसी। युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां उसकी हालत नाजुक होने पर प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रिम्स के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


इकदिल थाना क्षेत्र के मोहल्ला अड्डा गूलर में विनोद शाक्य (21) पुत्र भीकम सिंह शाक्य के घर के पास ही उसकी बहन संध्या शाक्य का प्लाट है। इस प्लाट पर मोहल्ले के दबंग कब्जा करना चाहते हैं। कब्जा करने की नीयत से दबंगों ने प्लाट पर मिट्टी भी डाल दी।
विज्ञापन


विनोद व उसके परिजनों ने इसका विरोध किया तो इसी बात को लेकर उनका दबंगों से विवाद हो गया। सोमवार को दोपहर करीब ढाई बजे दबंग पुन: प्लाट पर पहुंचे और उन्होंने मिट्टी डलवाना शुरू किया। विनोद शाक्य ने फिर से इसका विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर बाइक सवार दबंगों ने उसे गोली मार दी। गोली उसकी कनपटी में जा घुसी। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। बाद में दबंग वहां से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर परिजन व आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और लहूलुहान पड़े विनोद को जिला अस्पताल ले गए।

यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। घायल विनोद की बहन संध्या ने बताया कि दबंग उसके प्लाट पर कब्जा कर रहे हैं। उसने कई बार इसकी शिकायत भी अधिकारियों से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।


प्लाट पर कब्जे का विरोध करने पर दबंगों ने भाई को गोली मार दी। थानाध्यक्ष राधामोहन द्विवेदी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक परिजन घायल को लेकर अस्पताल जा चुके थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed