{"_id":"58d2ba0d4f1c1b870a1a2095","slug":"illegal-slaughter-house-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध बूचड़खाने बंद कराए ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध बूचड़खाने बंद कराए
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Wed, 22 Mar 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
कट्टी घर में छापा मार कार्रवाई करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने बुधवार को कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत साबितगंज में अवैध रूप से चल रहे बूचड़खानों को बंद करा दिया। देर शाम पुराने बूचड़खाने में भी छापा मारा, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। चेकिंग के दौरान झाड़ियों में चार लोग स्मैक पीते मिले। उन्हें हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन
मोहल्ला साबितगंज में वर्षाें से अवैध रूप से पशुओं की कटान घरों में हो रही थी। प्रदेश में बसपा और सपा सरकार में धड़ल्ले से पशुओं की कटान जारी रही। इसकी शिकायत लोगों ने कई बार अधिकारियों से की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 19 मार्च को योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद उन्होंने अवैध रूप से चल रहे कट्टीखानों को बंद करने के निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। बुधवार को सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह राठौर के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने साबितगंज में छापा मारकर अवैध कट्टीखानों को बंद करा दिया। पुलिस को शक था कि साबितगंज में कट्टीखाना बंद होने के बाद कुछ लोग पुराने कट्टीघर की झाड़ियों में चोरी छुपे पशुओं की कटान कर सकते हैं। इस पर सीओ सिटी ने कोतवाल जीवाराम यादव, एसओ सिविल लाइन ज्ञानेंद्र कुमार सिंह व फ्रेंड्स कालोनी चौकी प्रभारी सतीश राठौर के साथ वहां छापा मारा। वहां झाड़ियों में छिपे चार स्मैकियों को पकड़ पुलिस पूछताछ कर रही है। सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि साबितगंज में अवैध कट्टीखाने को बंद करा दिया गया है।
विज्ञापन