{"_id":"5c801217bdec2214492a7c22","slug":"illegal-liquor-bars-caught-in-dcm","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब की पेटियों से लदी डीसीएम पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध शराब की पेटियों से लदी डीसीएम पकड़ी
Thu, 07 Mar 2019 12:01 AM IST
प्रतीक दुबे
इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
Published by: प्रतीक दुबे
Updated Thu, 07 Mar 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
जसवंतनगर एवं आबकारी पुलिस ने शराब पकड़ी तथा हिरासत में आरोपी। अमर उजाला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध शराब की पेटियों से भरी डीसीएम पुलिस ने मंगलवार के देर शाम जमुनाबाद पास हाईवे पर पकड़ ली। डीसीएम में पंजाब में बिकने वाली शराब के 27 हजार 840 पौव्वा, 580 पेटी में भरे मिले। पुलिस ने इस मामले में डीसीएम चालक को हिरासत में ले लिया है, जबकि डीसीएम में अन्य सवार दो लोग फरार हो गए।
पुलिस को सूचना मिली थी कि अवैध शराब की खेप थाना क्षेत्र के हाईवे मार्ग से डीसीएम से लाई जा रही है। डीसीएम के आने का मार्ग भी सूचना देने वाले ने पुलिस को बताया था। इस पर आबकारी इंचार्ज, जसवंतनगर थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह तालान और उनकी टीम जमुनाबाग के पास हाईवे पुल के बीच तैनात हो गए। मंगलवार देर शाम एक डीसीएम को आता देख उसे पुलिस ने रुकवाया तो उसमें सवार दो युवक फरार हो गए। चालक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। चालक को डीसीएम समेत जसवंतनगर थाने लाया गया।
यहां जिला आबकारी अधिकारी विमलेश कुमार और आबकारी निरीक्षक अमित कुमार की मौजूदगी में डीसीएम से शराब की पेटियों को उतारकर खोला गया। आबकारी अधिकारी ने बताया कि बरामद क्रेजी रोमियो ब्रांड की शराब अंबाला पंजाब में बिक्री के लिए है। किसी और प्रांत में इस शराब की बिक्री बिल्कुल अवैध है। कुल 580 पेटी बरामद हुई हैं। इनमें 27 हजार 840 पौव्वे हैं। इनकी अनुमानित कीमत 18 लाख रुपये से अधिक बताई गई है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान चालक कुमार शुभम सौरभ पुत्र भगवान सिंह निवासी ग्राम दहियाद थाना सासाराम, रोहताश बिहार ने बताया कि उसने पंजाब से बिहार ले जाने के लिए शराब लोड की थी। पुलिस ने बताया कि मौके से शराब तस्कर दो लोग भाग गए हैं। उनकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि अन्य प्रांत से लाई जाने वाली शराब सस्ती होती है। अधिक मुनाफे के चक्कर में लोग वहां से शराब लाकर बेचते हैं।