फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   House breaking five million theft locks

मकान के ताले तोड़कर पांच लाख की चोरी

Fri, 22 May 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Fri, 22 May 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
House breaking five million theft locks

कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मुहल्ला रामलीला रोेड एक मकान के गुरुवार की रात चोरों एक सूने मकान के ताले तोड़ दिए। कमरे में रखी अलमारी का लाक तोड़कर जेवर, नकदी व अन्य करीब पांच लाख का सामान पार कर दिया।

विज्ञापन


घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह तब हुई जब घर वाले शादी से वापस लौटे। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया।

नगर पालिका में चालक के पद पर तैनात होम सिंह का रामलीला रोड पर मकान है। गुरुवार की शाम वह घर में ताला डाल अपने परिवार के साथ एक शादी में भाग लेने अड्डा खलक गया था।
विज्ञापन


गुरुवार की रात चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़ दिया। इसके बाद घर में घुसकर कमरे के ताले भी चोरों ने तोड़ दिए और अलमारी का लाक तोड़कर उसमें रखे जेवर, नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरों की भनक पड़ोसियों को भी नहीं लग सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब होम सिंह परिवार के साथ शादी से लौटकर आए। मकान के ताले टूटे पड़े थे। घर के अंदर सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। उन्होंने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी।

सूचाना मिलने के बाद कोतवाल बलवीर सिंह गौर मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। होम सिंह ने बताया चोर उनके घर से टीवी, चालीस हजार रुपये तथा करीब चार लाख रुपये कीमत के जेवरात व अन्य सामान चुरा ले गए। घटना की तहरीर दे दी गई है। कोतवाल बलबीर सिंह ने बताया पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। 

पेट्रोल पंप पर लूट का प्रयास
भरथना (इटावा)। बाइक सवार असलहाधारी लुटेरों ने एक पेट्रोल पंप के कैश को लूटने का प्रयास किया। जब वह इसमें सफल नहीं हुए तो पत्थर मारकर कमरे के शीशे तोड़ दिए।

इसके बाद वे वहां से फरार हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा है। दरअसल वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे खराब होने से उनकी हरकत रिकार्ड नहीं हो सकी है।

भरथना-बिधूना रोड पर पड़ियापुरा के पास स्थित पेट्रोल पंप गुरुवार की रात करीब 12 बजे काली रंग की स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर आए तीन असलाहधारी लुटेरों ने कैश लूटने का असफल प्रयास किया।

पेट्रोल पंप पर उस समय कर्मचारी सुशील कुमार पुत्र सरनाम सिंह निवासी पूठ बढ़पुरा, दीपक पुत्र रामसिंह निवासी गोपियापुरा, कन्हैयालाल पुत्र सुरेश निवासी लखना और बब्लू निवासी दीनपुरा इकदिल हाल निवास पड़ियापुरा मौजूद थे।

इन कर्मचारियों के अनुसार बाइक सवार असलहा से लैस लुटेरों ने पंप पर बने कमरे में घुसने के लिए गेट तोड़ने का प्रयास किया। जब वह इसमें कामयाब नहीं हुए तो पत्थर मारकर शीशा तोड़ दिया। इसी बीच कर्मचारियों ने पंप के मैनेजर आशीष यादव को सूचना दे दी। मैनेजर ने थाना पुलिस को सूचित कर दिया।

पुलिस रात में ही पेट्रोल पंप पर पहुुंच गई, लेकिन तब तक लुटेरे भाग चुके थे। पुलिस ने आसपास के इलाके में खोजबीन भी की पर सुराग नहीं लग सका। पंप कर्मचारी बब्लू ने तहरीर दी है। 


मैनेजर ने बताया कि तीन-चार दिन पूर्व ही कैमरे खराब हुए हैं। जिन्हें ठीक कराने के लिए भेजा गया है। कैमरे खराब होने से लुटेरों की गतिविधियां रिकार्ड नहीं हो सकीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed