फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Hotel owner shot dead in Etawah

इटावा में होटल मालिक की गोली मारकर हत्या

Sat, 03 Feb 2018 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा Updated Sat, 03 Feb 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
Hotel owner shot dead in Etawah
अखिलेश यादव का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

इटावा। कानपुर-आगरा हाईवे पर स्थित मोती महल होटल के मालिक की शनिवार देर रात गोली मार कर हत्या कर दी गई। हत्या किसने और क्यों की, यह साफ नहीं हो सका है। पुलिस घटना के पीछे पारिवारिक विवाद के एंगल पर भी जांच कर रही है। इकदिल थाना क्षेत्र के ग्राम पिलखर निवासी अखिलेश यादव (38) पुत्र रामलखन का गांव के पास ही हाईवे पर मोती महल होटल है। वह शनिवार शाम करीब साढे़ 8 बजे होटल से कार के जरिये गांव पहुंचे। घर के सामने कार खड़ी करने के बाद वह मकान में जाने के लिए आगे बढ़े, तभी घात लगाए हमलावर ने गोेली मार दी। गर्दन के ऊपरी हिस्से में गोली लगने से वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। इस बीच हमलावर अंधेरे में भाग निकला।

विज्ञापन


गोली की आवाज सुन परिवार व गांव के लोग जुट गए। आननफानन में उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां डाक्टर ने मृत बता दिया। होटल मालिक के सपा से जुड़े होने के कारण पार्टी के कई नेता भी अस्पताल पहुंचे और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। मौके पर पहुंचे एएसपी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने परिजनों से पूछताछ की, पर कोई ठोस सुराग नहीं मिला। एएसपी का कहना है कि पारिवारिक विवाद में गोली मारे जाने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन

--

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed