{"_id":"596cf8fb4f1c1b730c8b4747","slug":"gives-threat-to-contractor","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकार से रोकने पर ठेकेदार को दी धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिकार से रोकने पर ठेकेदार को दी धमकी
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Mon, 17 Jul 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
मछली पकड़ने के लिए डाला गया जाल
- फोटो : अमर उजाला
बलरई थाना क्षेत्र अंतर्गत तालाब किनारे अवैध रूप से मछली का शिकार किया जा रहा है। ठेकेदार ने इसका विरोध किया तो दबंगों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने पुलिस से मामले की शिकायत की तो सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
ठेकेदार अनवार पुत्र नूर मोहम्मद और आरिफ उर्फ भूरे निवासी नौरंगाबाद को मछली शिकार का ठेका कार्यालय भोगनीपुर प्रखंड निचली गंगा नहर से एक वर्ष के लिए आवंटित है। जिसकी अवधि अक्टूबर 2016 से 30 सितंबर 2017 तक है। इसके बावजूद दबंग तालाब किनारे जाल लगाकर और नावों के सहारे अवैध रूप से मछली का शिकार कर रहे हैं। अनवार ने आरोप लगाया कि दबंगों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। इसकी शिकायत जब बलरई पुलिस से की तो उसने टाल दिया। अवैध शिकार से राजस्व की भी हानि हो रही है। ठेकेदार ने अवैध मछली का शिकार कर रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है ।
विज्ञापन