{"_id":"575b05a74f1c1b507e9c5319","slug":"fyring-and-lootpat-in-bhandara","type":"story","status":"publish","title_hn":" भंडारे में की फायरिंग और लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भंडारे में की फायरिंग और लूटपाट
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Fri, 10 Jun 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
फायरिंग की घटना के बारे में जानकारी देते ऊनवा संतोषपुर के ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौबिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव ऊनवा संतोषपुर के हनुमान मंदिर में गुरुवार रात चल रहे भंडारे के दौरान दबंगों ने जमकर फायरिंग की। वहां मौजूद महंत और उनके भाई से मारपीट की। फायरिंग के दौरान एक गोली महंत के सिर को छीलती निकल गई। बदमाश करीब एक लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन
चौबिया थाना क्षेत्र के गांव ऊनवा संतोषपुर गांव में प्राचीन हनुमान मंदिर है। इस मंदिर के पुजारी मनमोहनदास ने भागवत कराई थी। गुरुवार को वहां भंडारा था। रात करीब 10 बजे क्षेत्र के कुछ दबंग वहां पहुंचे। उन्होंने वहां लोगों से गाली गलौज की। विरोध पर फायरिंग कर दी। भंडारे में आए मनमोहन दास के गुरु विश्राम दास पुत्र पद्म सिंह निवासी नगला बुढ़ैला थाना वैदपुरा गोली लगने से घायल हो गए। मनमोहन दास के भाई सत्यपाल पुत्र गेंदा लाल ने जब इसका विरोध किया तो दबंगों ने उसको भी मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
सूचना पर चौबिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी भेजा। डाक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल विश्राम दास ने बताया कि खर्च के लिए वह 75,000 रुपये लेकर गए थे। जो उसकी झोली में रखे थे, दबंग उसे भी लूट ले गए। वहीं सत्यपाल ने बताया कि भंडारे में खर्च के लिए 25 हजार रुपये लाए थे, दबंग पूरी रकम छीन ले गए। एसओ चौबिया जेपी यादव ने बताया कि भंडारे में कुछ लोग शराब पीकर आए थे। जिन्होंने किसी बात को लेकर मारपीट कर दी। जिसकी उन्होंने एनसीआर दर्ज की है। उन्हें रुपये छीनने और फायरिंग की जानकारी नहीं दी गई है। बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले की तरमीम कर दिया जाएगा।
विज्ञापन