{"_id":"590234764f1c1bbc62c0cb91","slug":"four-lakhs-of-theft-from-the-businessman-s-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी के घर से चार लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी के घर से चार लाख की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
Updated Thu, 27 Apr 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
चोरी के बाद खुली पड़ी अलमारी और बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकेवर। एक व्यापारी के घर से बुधवार देर रात चोर चार लाख की नगदी और जेवर ले गए। घर में मौजूद अकेली वृद्धा सोती रही। जबकि अन्य परिजन दुकान पर थे।
विज्ञापन
मोहल्ला विद्याविहार निवासी अश्वनी शर्मा उर्फ हल्लू की कस्बे के चौराहे पर हल्लू कॉर्नर के नाम से पान व जनरल स्टोर की दुकान है। बुधवार रात वह अपने भाई शोलू के साथ दुकान पर ही था। उसके घर पर मां विनोद कुमारी अकेली थी।
विज्ञापन
जबकि भाई नित्तन रात करीब 11:30 बजे घर के मुख्य दरवाजे पर ताला डालकर दुकान आया था। करीब 12 बजे चोर ताला तोड़कर घर में घुस गए और अलमारी से ढाई लाख रुपये नगद, सोने की दो अंगूठी, लॉकेट सेट, जंजीर, तीन जोड़ी कुंडल, चांदी की दो जोड़ी पायलें ले गए। इसके अलावा कोल्ड ड्रिंक और बिस्कुट के पैकेट भी बटोर ले गए रात करीब 12:30 बजे जब अश्वनी घर पहुंचा तो घर का ताला टूटा था और कमरे का सामान बिखरा पड़ा था। जिस कमरे में उसकी मां सो रही थी, उसकी कुंडी बाहर से बंद थी। सूचना पर कस्बा इंचार्ज नीतेंद्र वशिष्ठ व थानाध्यक्ष जेपी पाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को घर से सौ मीटर दूर बाग के पास कोल्ड ड्रिंक की बोतलें और जेवरों के खाली डब्बे बरामद हुए हैं।
विज्ञापन