फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Four cash stolen from home

चार घर से नगदी-जेवर चोरी

Fri, 27 Oct 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Fri, 27 Oct 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
Four cash stolen from home
चोरी - फोटो : प्रत‌िकात्मक

वैदपुरा।  फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के नगला खेड़ा में चोरों गुरुवार रात चार घरों को निशाना बनाया। चोर तीन घर से नगदी-जेवर सहित लाखों का सामान चोरी कर ले गए। एक घर से सिर्फ कपड़े ही चोरी गए। सुबह सोकर उठने पर घरवालों को चोरी की जानकारी हुई। पीड़ितों ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


नगला खेड़ा में गुरुवार रात चोरों ने धनीराम और उनके भाई गिरेंद्र के घर में घुसकर अलमारी व बक्सों के ताले  तोड़ दिए। इसके बाद रघुवीर एवं गुलाब सिंह के घरों को निशाना बनाया। धनीराम के घर से पचास हजार नगद, अंगूठी, जंजीर, पेंडल, सोने के बाला, रघुवीर के यहां से 5000 नगद तथा गिरेंद्र के घर से 7000 रुपये नकद एवं  कपड़े चोर चुरा ले गए।
विज्ञापन


गुलाब सिंह के यहां से सिर्फ कपड़े ही चोरी हुए। सभी घरों में लोग सोते रहे। सुबह होने पर चोरी की जानकारी हुई। घर में सामान बिखरा पड़ा था।  पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed