फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Four arrested for stealing in trains

ट्रेनों में चोरी करने वाले चार गिरफ्तार

Wed, 15 Jul 2015 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Wed, 15 Jul 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
Four arrested for stealing in trains

मंगलवार की रात चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म एक पर ट्रेन में चोरी करने वाले गिरोह के चार लोगों को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी के जेवर, नशीला पाउडर के अलावा एक चाकू भी बरामद हुआ है। पकड़े गए लोगों में पिता-पुत्र भी शामिल हैं।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक जीआरपी यशपाल सिंह अपने हमराह एसआई अभिनेंद्र सिंह, एसआई दीपक कुमार व अन्य पुलिस फोर्स के साथ स्टेशन पर चेकिंग कर रहे थे।

उन्हें मुखबिर ने सूचना मिली कि कुछ लोग संदिग्ध अवस्था में प्लेटफार्म एक पर बैठे हैं। वे किसी ट्रेन में चोरी की योजना बना रहे हैं। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर चार लोगों को धर दबोचा। उनकी तलाशी में उनके पास से सोने-चांदी के जेवर, नशीला पाउडर व एक चाकू बरामद हुआ।
विज्ञापन


पुलिस को पूछताछ में उन्होंने अपने नाम सुबोध कुमार पुत्र भारत सिंह निवासी नगला बरी थाना बरहन आगरा, विजय यादव पुत्र जसवंत सिंह, महावीर यादव पुत्र बनवारी लाल यादव, धीरज यादव पुत्र महावीर यादव निवासी नगला गढी थाना कंपिल जिला फर्रुखाबाद बताया। पकड़े गए लोगों में महावीर व उनका पुत्र धीरज शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ जीआरपी यशपाल सिंह ने बताया कि पकड़े गए चोरों के पास से तीन 37 ग्राम नशीला पाउडर व जेवर बरामद बरामद हुए। पूछताछ में उन लोगों ने बताया कि जेवर उन्होंने झांसी में एक पैंसेजर ट्रेन से चोरी किए थे।


इस गैंग का सरगना धीरज है। वह अपने साथियों के साथ सामान चोरी कर अपने पिता को दे देता है। उसका पिता सामान को बेचने का काम करता है। उसने अपने कुछ साथियों के नाम भी पुलिस को बताए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। आवश्यक कार्रवाई के बाद उन्हें जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed