{"_id":"5a64c84a4f1c1b7c268b590a","slug":"five-lakh-cash-and-accessories-from-the-readymade-garments-store","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेडीमेड कपड़ों की दुकान से सवा लाख नगद व सामान चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेडीमेड कपड़ों की दुकान से सवा लाख नगद व सामान चोरी
इटावा
Updated Sun, 21 Jan 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली के पास मुख्य बाजार स्थित रेडीमेड कपड़ों की दुकान में चोरी के बाद लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। कोतवाली से सौ मीटर की दूरी पर स्थित एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान में घुसकर चोर करीब सवा लाख रुपये नकद व अन्य सामान चुरा ले गए। चोर दुकान की तीसरी मंजिल पर जीने में लगे रोशनदान को तोड़कर दुकान में प्रवेश कर गए। चोर जीने से होते हुए नीचे आए और गोलक में रखी नगदी पार कर ले गए। घटना की जानकारी दुकानदार सुबह दुकान खोलने के लिए जाने पर हुई। उसने गोलक ख्खुली देखी तो दंग रह गया। उसने देखा तो गोलक में रखी नगदी गायब थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
शहर की पक्की सराय पर कोतवाली से सौ मीटर की दूरी पर ही आर के टंडन के नाम से शहर की सबसे बड़ी रेडीमेट कपड़ों की दुकान है। दुकान मालिक अभय टंडन व संजू शनिवार की शाम को अपनी दुकान बंद कराकर अपने घर चले गए। तभी रात के समय चोरों ने किसी तरह से तीसरी मंजिल की छत पर चढ़कर जीने में लगे रोशन दान में लगे लोहे की ग्रिल को तोड़ दी। वहीं से दुकान में प्रवेश कर गए।
दुकानदार ने सुबह पुलिस को सूचना दी। कोतवाल राकेश भारती के अलावा सीओ सिटी अंजनी कुमार चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे। सीओ से मौके पर फोरेसिंग टीम को बुलाया। टीम ने मौके पर जाकर फिंगर प्रिंट आदि लिए। पुलिस को छत से पानी के पाउच, सरिया व अन्य सामान बरामद हुआ। चोरों ने सरिया से रोशनदान को तोड़ा था। दुकानदार अभय ने बताया कि चोर उनकी दुकान से सवा लाख रुपया नकद के अलावा अन्य सामान चुरा ले गए। सीओ सिटी ने बताया कि पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
दुक ान में लगे कैमरे भी बंद थे
दुकान की हर मंजिल पर सीसीटीवी कैमरे भी लगे थे लेकिन कैमरे उस समय बंद थे। दुकानदार अभय ने बताया कि जब वह रात के समय अपनी दुकान बंद करते है तो वह बिजली की सप्लाई बंद कर देते है जिससे कैमरे बंद हो जाते है। कैमरे बंद होने के कारण चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने उन सीसीटीवी कैमरों में दिन में आने जाने के वाले लोगों के सीसीटीवी फ ुटेज देखकर चोरों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है। व्यापारी नेता शतमन्यु पोरवाल आकाश दीप जैन डा आशीष दीक्षित के अलावा अन्य व्यापारी नेता मौके पर पहुंच गए थे।