{"_id":"59c0165a4f1c1b1b688b5524","slug":"five-days-later-the-aggrieved-doctor-has-no-clue","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन बाद भी अगवा डाक्टर का नहीं लगा सुराग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच दिन बाद भी अगवा डाक्टर का नहीं लगा सुराग
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Tue, 19 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : प्रतिकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। फ्रेंडस कॉलोनी थाना क्षेत्र के पत्ता बाग निवासी होम्योपैथिक डॉक्टर को अगवा हुए पांच दिन बीत चुका है लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लग सका है। उनका पता लगाने के लिए पुलिस की पांच टीमें लगी हुई हैं।
विज्ञापन
पत्ताबाग निवासी होम्योपैथिक डॉक्टर ज्ञान प्रकाश बीते गुरुवार को घर से करहल स्थित क्लीनिक पर जाने के लिए निकले थे। रास्ते में उनका अपहरण कर लिया गया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उनको बरामद करने के लिए पांच टीमों का लगाया गया था लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नही लग सका।
विज्ञापन
जिस नंबर से उनकी पत्नी के मोबाइल पर फिरौती के रूप में 55 लाख रुपये की मांग की गई थी। लेकिन उसके बाद से वह मोबाइल स्विच ऑफ ही बता रहा है। एसएसपी ने जिन टीमों को लगाया था उसे कोई सफलता नहीं मिली है। डॉक्टर का कोई सुराग न लगने से परिजन भी परेशान हैं।
विज्ञापन
सोमवार को इटावा आए आईजी आलोक सिंह से डॉक्टर के परिजनों ने मुलाकात की और डॉक्टर को सकुशल बरामद करने की गुहार लगाई है। एएसपी जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस की टीमें लगातार डॉक्टर की खोजबीन में लगी है। डॉक्टर को बरामद करने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।