फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Firing on policemen

पुलिसकर्मियों पर फायरिंग की

Sat, 09 May 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sat, 09 May 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
Firing on policemen

कार सवार बदमाशों का पीछा कर रही पुलिस टीम पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। यादव नगर मोहल्ला होते हुए भाग रहे बदमाशों की जब कार नाली में फंस गई तो वह गाड़ी छोड़कर फरार हो गए।

विज्ञापन


रात के वक्त अचानक हुई फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। घटना रात करीब 11 बजे की है। पुलिस को सूचना मिली कि बिना नंबर की सिल्वर कलर की स्टीम कार पर सवार पांच बदमाश बकेवर से भरथना आ रहे हैं। ब्रो टीम ने बिना समय गंवाए नगर के मोतीगंज से गाड़ी का पीछा करते हुए थाना पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


यादवनगर में नरोत्तम के घर के ठीक सामने ईटें बीच सड़क पर पड़ी हुईं थी। अचानक कार मोहल्ले में राघवेंद्र की भैंस को टक्कर मारते हुए नाली जाकर फंस गई। इस बीच फिल्मी अंदाज से एक बदमाश कार से उतरा और चबूतरे पर खड़ा होकर पीछा कर रही ब्रो टीम पर फायरिंग करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच उसके साथी भी कार से उतर आए और फायरिंग करते हुए वहां से फरार हो गए। अचानक हुई फायरिंग से पूरे मोहल्ले में दहशत फैल गई। वहीं पीछा कर रही पुलिस टीम भी बाल-बाल बची।


एक गोली बदन सिंह यादव सेवानिवृत्त अमीन के मकान के गेट के समीप जा लगी। एएसपी सर्वानंद यादव ने बताया कि बदमाशों के साथ ही कार के संबंध में जानकारी की जा रही है। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed