{"_id":"5b50dbc34f1c1bc57a8b54c6","slug":"farakka-express-stopped-waiting-for-engine-failure","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजन में खराबी आने से तीन घंटे रुकी रही फरक्का एक्सप्रेस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंजन में खराबी आने से तीन घंटे रुकी रही फरक्का एक्सप्रेस
अमर उजाला, इटावा
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन में इंजन को जोड़ते रेलवे कर्मी। अमर उजाला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीजल इंजन में तकनीकी खामी आने से नई दिल्ली जा रही फरक्का एक्सप्रेस को तीन घंटे तक भरथना रेलवे स्टेशन पर रुकना पड़ा। इसके चलते राजधानी सहित कई एक्सप्रेस ट्रेनों को लूप लाइन से होकर गुजारा गया। साम्हों में खड़ी मालगाड़ी के इंजन को काट कर ट्रेन में जोड़ा गया, तब ट्रेन रवाना हो सकी।
बुधवार रात मालदा से चलकर नई दिल्ली की ओर जा रही गाड़ी संख्या 13483 फरक्का एक्सप्रेस के डीजल इंजन में साम्हो रेलवे स्टेशन निकलते ही तकनीकी खराबी आ गई। इसकी सूचना ट्रेन के ड्राइवर ने टूंडला स्थित कंट्रोलर को दी। कंट्रोलर ने ट्रेन को भरथना रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन अप लाइन पर रात करीब 2:37 बजे रोक दिया।
ऐसा होने पर पीछे से आ रही गाड़ी संख्या 12555 गोरखधाम एक्सप्रेस, 12559 शिवगंगा एक्सप्रेस, 12393 संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, 12309 पटना राजधानी एक्सप्रेस, 12281 भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, 12353 हावड़ा-लखनऊ एक्सप्रेस, 2403 इलाहबाद-जयपुर एक्सप्रेस, 12381 पूर्वा एक्सप्रेस, 13239 कोटा एक्सप्रेस, 12225 कैफियत एक्सप्रेस, 2367 विक्रमशिला एक्सप्रेस सहित कई एक्सप्रेस व मालगाड़ियों को लूप लाइन से होकर गुजारा गया। साम्हों में खड़ी मालगाड़ी के विद्युत इंजन को काटकर भरथना लाकर मैन ट्रैक पर खड़ी फरक्का एक्सप्रेस में जोड़ा गया। इसके बाद ट्रेन को 5:37 बजे अपने गंतव्य की ओर रवाना किया गया।