{"_id":"58d8035a4f1c1b297d1a16c2","slug":"eve-teasing-with-girl-student-after-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा देकर लौट रही छात्राओं से छेड़छाड़ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परीक्षा देकर लौट रही छात्राओं से छेड़छाड़
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sun, 26 Mar 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एंटी रोमियो स्क्वायड के गठन के बाद भी मनचले बाज नहीं आ रहे हैं। छात्राओं से छेड़छाड़ की घटनाएं नहीं थम रहीं। इकदिल कस्बे के मुख्य चौराहे पर परीक्षा देकर घर जा रही छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दो छात्राएं शनिवार को परीक्षा देकर घर जा रहीं थीं। मुख्य चौराहे पर पहले से खडे़ युवकों ने उनके साथ छेड़छाड़ की। छात्राओं ने जब विरोध किया तो मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। छात्राओं ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजन थाने पहुंचे और इसकी शिकायत की। एक छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ के अलावा एससीएसटी एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन