फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah robbed jewelery worth three and a half lakhs

इटावा में सराफ से साढ़े तीन लाख के जेवर लूटे

Thu, 30 Mar 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा Updated Thu, 30 Mar 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन

इटावा। फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के भरथना रोड पर लक्ष्मण वाटिका के पास बुधवार रात दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे सराफा कारोबारी से बाइक सवार लुटेरों ने साढ़े तीन लाख के जेवरों से भरा थैला लूट लिया। सराफा व्यापारी ने विरोध किया तो लुटेरों ने उसके ऊपर तमंचा से फायर कर दिया लेकिन फायर मिस हो गई। बाद में लुटेरे भाग निकले। पीड़ित ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लुटेरों की तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर लुटेरों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बैरून कटरा साहब खां निवासी शंकर सोनी पुत्र अशोक  कुमार सोनी की इकदिल थाना क्षेत्र के गांव चितभवन में शिव ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। बुधवार की रात करीब 7 बजे वह अपनी दुकान बंद कर अपनी बाइक से घर आ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक भरथना रोड पर लक्ष्मण वाटिका के पास पहुंची तभी दो बाइकों पर सवार चार लुटेरों ने उन्हें ओवर टेक कर रोक लिया और बाइक में टक्कर मार कर उसे गिरा दिया।
विज्ञापन


लुटेरों ने जब जेवरों से भरा थैला छीनने का प्रयास किया तो उसने विरोध किया। लुटेरों ने तमंचे से उसके ऊपर फायर कर दिया लेकिन फायर मिस हो गया। इसी दौरान शंकर सोनी ने भागने का प्रयास किया तो लुटेरों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया और मारपीट करते हुए उसके पास से थैला छीन लिया। शंकर ने शोर मचाया लेकिन तब तक लुटेरे बाइक से चितभवन की ओर भाग निकले। एसओ फ्रेंड्स कालोनी रोहित तिवारी मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। लूट का शिकार हुए सराफा व्यापारी ने बताया कि उसके बैग में करीब पांच किलो चांदी व पचास ग्राम सोने के जेवरात थे। एसओ ने बताया कि पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed