फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   drunken people did fyring

शराब के नशे में ताबड़तोड़ फायरिंग

Mon, 26 Jun 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Mon, 26 Jun 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
drunken people did fyring
फायरिंग करने वाले उदयवीर एवं उसका साथी। - फोटो : अमर उजाला

फ्रेंड्स कालोनी थानाक्षेत्र में मंडी के पास बंबिया पर रविवार रात शराब पीकर एक व्यक्ति ने लाइसेंसी रायफल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रायफल सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। पुलिस असलहे के लाइसेंस के निरस्तीकरण की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन

औरैया जिले के बिधूना थानाक्षेत्र के गांव पुनावर निवासी उदयवीर सिंह यादव पुत्र बारे लाल अपने परिवार के साथ शकुंतला नगर में रहता है। उसके नाम रायफल का लाइसेंस है। रविवार रात करीब 10 बजे उदयवीर ने अपने साथी विवेक यादव उर्फ अंशू के साथ जमकर शराब पी। इसके बाद जब नशा हावी हुआ तो उदयवीर ने अपनी रायफल से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर लोगों में दहशत पैदा हो गई। किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही प्रभारी एसओ फ्रेंड्स कालोनी सतीश राठौर फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और फायरिंग करने वाले उदयवीर व उसके साथी को दबोच लिया। पुलिस को मौके से दो खोखे भी बरामद हुए। पुलिस ने रायफल को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ फायरिंग कर दहशत फैलाने, शस्त्र लाइसेंस अधिनियम का उल्लंघन करने व 7 सीएलए की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी एसओ सतीश राठौर ने बताया किे पकडे़ गए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। उदयवीर के असलहे के लाइसेंस को निरस्त करने की रिपोर्ट भेजी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed