{"_id":"5762fb394f1c1b144311c423","slug":"do-not-do-it-after-taking-three-hundred-thousand-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लाख लेने के बाद भी समझौता नहीं कराया तो मार डाला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन लाख लेने के बाद भी समझौता नहीं कराया तो मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो /इटावा
Updated Fri, 17 Jun 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
सपा नेता राजवीर यादव की हत्या में पकड़े गए अभियुक्तों के बारे में जानकारी देते एसएसपी पीयूष श्रीवास्तव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। हत्या के मामले में समझौता कराने के लिए तीन लाख रुपये लेने के बाद भी सपा नेता राजवीर सिंह ने समझौता नहीं करा पाए। पुलिस ने आरोपियों के घर कुर्की कर दी। इससे गुस्साए आरोपियों ने सपा नेता को ही मार डाला। यह खुलासा चौबिया थाना पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने किया है। टीम ने एक मुठभेड़ के बाद हत्याकांड से जुड़े चार आरोपियों को धर दबोचा है। इनके बाद भारी मात्रा में असलहे व चोरी की दो बाइकें भी बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
चौबिया, बैदपुरा थाने और क्राइम ब्रांच की टीम ने बुधवार रात घेराबंदी कर चार बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनके पास चार तमंचा व भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने अपने नाम भूटा रंपुरा के जितेंद्र सिंह उर्फ बब्लू , आदेश उर्फ सुंदर, कीरतपुर निवासी दीप सिंह उर्फ दीपू एवं मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के बरहा निवासी सतेंद्र सिंह चौहान व उर्फ मजबूत सिंह के रूप में बताया। इन लोगों ने पूछताछ के दौरान सपानेता राजवीर सिंह हत्याकांड में खुद के शामिल होने की बात बताई।
विज्ञापन
एसएसपी पीयूष श्रीवास्तव ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि क्षेत्र के भूटा गांव में पांच नवंबर 2015 को चौबिया थाना क्षेत्र के हाजीपुर निवासी वीरेंद्र उर्फ कल्लू की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में गांव के ही जितेंद्र, आदेश व दीप को आरोपी बनाया गया था। तीनों फरार चल रहे थे। इस बीच समझौता कराने के लिए सपा नेता राजवीर सिंह जितेंद्र से तीन लाख रुपये लिए। इसके बाद भी 27 मई को पुलिस ने उनके घर की कुर्की कर ली।
विज्ञापन
इससे जितेंद्र व उसके साथी आक्रोशित हो गए और प्रतिशोध की भावना से इन लोगों ने उसी दिन राजवीर को गोलियों से भून डाला। एसपी ने बदमाशों को दबोचने वाली टीम को 10 हजार का इनाम देने की घोषणा की है। प्रेस वार्ता में एएसपी राम किशन यादव, सीओ सैफई विनय चौहान व पीआरओ राधा मोहन द्विवेदी मौजूद रहे।