फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Dhaba was beaten to death by the master's mother-in-law

ढाबा मालिक के साले को पीट कर लूटा, तोड़फोड़ की

Fri, 06 Oct 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Fri, 06 Oct 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
Dhaba was beaten to death by the master's mother-in-law
जसवंतनगर के सागर होटल में मारपीट के बाद तोड़ी गईा मेज-कुर्सियां - फोटो : amarujala

जसवंतनगर।  शराब पीने से मना करने पर दबंगों ने ढाबा में घुसकर तोड़फ ोड़ की और ढाबा मालिक के साले की जमकर पिटाई की। उसकी सोने की जंजीर व नकदी लेकर भाग गए। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सराय भूपत रेलवे फाटक के पास हाईवे पर नगर पुल समीप स्थित सागर ढाबा है। जिसके मालिक थाना जसवंत नगर के नगला भगत निवासी विकास कुमार यादव हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार रात लगभग 12:45 बजे सफेद रंग की स्कॉर्पियो से छह युवक ढाबा पर आए और खाने का ऑर्डर दिया। 
विज्ञापन


उसके बाद उन लोगों ने ढाबे पर शराब पीनी शुरू कर दी। उनके साले अंशुल यादव ने शराब पीने से मना किया तो बदमाशों ने अंशुल से कहा कि हम यहीं दारू पीएंगे। तुम क्या कर लोगे और गाली देने लगे। इसके बाद उसकी जमकर पीटाई की और वहां रखी कुर्सियों को पटक पटककर तोड़ डाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी-100 पुलिस लगभग 1:20 बजे पर घटनास्थल पर पहुंची।  पुलिस को देख बदमाश अपनी स्कॉर्पियो को डिवाइडर पर चढ़ाते हुए भग गए।  ढाबा मालिक विकास कुमार यादव का आरोप है कि उसका साला अंशुल गले में 40 ग्राम का सोने की जंजीर में पेंडल पहने हुए था। बदमाशों ने उसे छीन लिया और जेब से 5 हजार रुपये लूट लिए उसे कुचलने की कोशिश की। इसके बाद वे लोग फ रार हो गए। प्रभारी निरीक्षक जीबाराम ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के जरिए बदमाशों की शिनाख्त की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed