{"_id":"5b43a7374f1c1b00278b56d2","slug":"dhaba-gets-beaten-up-without-free-food","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुफ्त खाना नहीं देने पर ढाबा मालिक को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुफ्त खाना नहीं देने पर ढाबा मालिक को पीटा
अमर उजाला, इटावा
Updated Mon, 09 Jul 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
घायल ढाबा मालिक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इकदिल थाना क्षेत्र के चितभवन नहर पुल के पास एक ढाबा मालिक को दबंगों ने मुफ्त खाना और शराब नहीं देने पर पीट दिया। ढाबे का सामान तोड़ दिया और फायरिंग की। पुलिस के आने से पहले दबंग भाग निकले। ढाबा मालिक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इकदिल थाना क्षेत्र के गांव तकिया नावली निवासी बलवीर सिंह पुत्र राम स्वरूप का चितभवन नहर पुल के पास एक ढाबा है। रविवार रात करीब नौ बजे वे ढाबे पर थे। तभी पड़ोसी गांव के छह से अधिक दबंग ढाबे पर पहुंचे। उन्होंने बलबीर से मुफ्त खाना और शराब के लिए रुपये मांगे। विरोध करने पर गाली-गलौज करने लगे। दबंगाें ने लाठी डंडों से बलवीर पर हमला बोल दिया। इसके बाद ढाबे में बर्तनों को तोड़ दिया।
दबंगों ने धमकी दी कि यदि ढाबा चलाना है तो मुफ्त खाना और शराब के लिए रुपये देने पडे़ंगे। बाद में दहशत फैलाने के लिए दबंगों ने असलहों से फायरिंग की और भाग निकले। दबंगों के जाने के बाद वहां बलवीर के पुत्र योगेंद्र ने इस घटना की सूचना यूपी 100 को दी। सूचना पर पुलिस पहुंची और बलवीर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दबंगों की तलाश में दबिशें दीं, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। योगेश ने बताया कि दबंगों की संख्या छह से अधिक थी। घटना की तहरीर दे दी गई।