{"_id":"58ea71774f1c1bf8335b8316","slug":"demolition-report-and-demolition-report-on-looters","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेके पर तोड़फोड़ और लूटपाट में डकैती की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठेके पर तोड़फोड़ और लूटपाट में डकैती की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो,इटावा
Updated Sun, 09 Apr 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकेवर।
ग्राम महासिंहपुर स्थित देसी शराब की दुकान पर हुई तोड़फोड़ और लूटपाट के मामले में प्रधान सहित 13 लोगाें को नामजद किया गया है। दुकान मालिक ने डकैती की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
फर्रुखाबाद फाटक निवासी दुकान मालिक भारत सिंह चौहान पुत्र साधौ सिंह ने बताया कि बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम महासिंहपुर में उनकी रंजीता कौर के नाम से देसी शराब की दुकान है। शनिवार दोपहर शराब के ठेके पर ग्राम प्रधान शिववीर सिंह, मुन्ना लाल, करन सिंह, निरंजन सिंह, रामवीर, वीरे, मोहर सिंह, कल्लू, राधा रमण, राजा, कल्लू निवासी महासिंहपुर और राज कुमार, दीप सिंह निवासी ग्राम फतेहपुरा थाना बकेवर के साथ कुछ महिलाएं आईं। उन्हाेंने
सेल्समैन मनोज कुमार पुत्र हाकिम सिंह निवासी ग्राम कलेपुरा थाना चौबिया को मारापीटा। शराब के क्वार्टर सड़क पर फेंक दिए। गोलक में बिक्री के रखे नौ सौ रुपये और 20 पेटियां देसी शराब की लूट ले गए। पुलिस ने दुकान मालिक की तहरीर पर लूटपाट और डकैती का मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष बकेवर जयप्रकाश यादव जांच कर रहे हैं।