{"_id":"58a9d8c24f1c1b0d4cd84c52","slug":"darts-went-rebuked-the-mach-getaway","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाठियां फटकारते ही मच गई भगदड़ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाठियां फटकारते ही मच गई भगदड़
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sun, 19 Feb 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
जसवंतनगर पहुंचे डीएम शमीम अहमद खान एवं एसएसपी शिवहरी मीना।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसवंतनगर कस्बे में सड़क पर खड़ी लोगों को भीड़ को हटाने के लिए सुरक्षा बलों के लाठीचार्ज करते ही भगदड़ मच गई, जिसे जहां जगह मिली उधर ही भागने लगा। इस दौरान दो लोग घायल हो गए। इस घटना को लेकर इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। रविवार दोपहर लगभग पौने तीन बजे डीएम, एसएसपी का काफिला पालिका बाजार के बीच स्थित प्राथमिक विद्यालय मतदान केंद्र के बाहर आकर रुका।
अधिकारियों को मतदान केंद्र के बाहर सड़क पर काफी भीड़ लगी दिखी। इस पर अधिकारियों ने भीड़ से हटने को कहा। इस पर भीड़ जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगी। जिलाधिकारी ने एक बार फिर लाउड स्पीकर से वार्निंग देकर भीड़ से हटने को कहा। लेकिन लोग नहीं माने, उन्होंने नारेबाजी तेज कर दी। पुलिस और सुरक्षा बलों ने लाठी भांजते हुए भीड़ को खदेड़ दिया। इसके बाद डीएम एसएसपी का काफिला आगे निकल गया।
इस घटना के कुद ही देर बाद सपा प्रत्याशी शिवपाल सिंंह यादव एवं आदित्य यादव मौके पर पहुंचे। उनके वहां पहुंचते ही समर्थक एकत्र हो गए। जिलाधिकारी एसएसपी पुन: घटनास्थल पर पहुंचे। शिवपाल सिंह ने डीएम व एसएसपी से अलग वार्ता की। शिवपाल ने लोगों से कहा कि ये विरोधियों की चाल है। मतदान में बाधा डालने के लिए षड्यंत्र किया गया है। मतदान के बाद लाठीचार्ज मेें घायल लोगों का मेडिकल कराकर मामला दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विरोधियों की कोई भी साजिश हम कामयाब नहीं होने देेगे। इसके बाद उपजिलाधिकारी जसवंतनगर हंसराज यादव और क्षेत्राधिकारी पुलिस विजय बहादुर सिंह मतदान के अंत तक बूथ संख्या 88 व 89 प्राथमिक विद्यालय पर डटे रहे। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय मतदान केंद्र पर कुछ देर तक मतदान बहुत धीमा हो गया।