फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   dan peti theft from nashiyanji jain temple

नसियांजी जैन मंदिर से दानपेटी चोरी

Mon, 10 Oct 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Mon, 10 Oct 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
dan peti theft from nashiyanji jain temple
टूटी दान पेटिका। - फोटो : अमर उजाला
श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र मंदिर नशियां जी में रविवार रात चोरों ने ताले तोड़कर दान पेटिका चोरी कर ली। माली ने एक चोर को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। मंदिर के पीछे स्थित जंगल में टूटी दान पेटी बरामद हुई है। सूचना के बाद भी पुलिस के देरी से पहुंचने से जैन समाज के लोगों में रोष व्याप्त है। उन्हाेंने कोतवाल को प्रार्थना पत्र सौंपकर जल्द खुलासे की मांग की।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शहर से करीब दो किमी दूर स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र नशियां जी मंदिर स्थित है। यहां रविवार देर रात घुसे चोरों ने माता पद्मावती वेदी का गेट तोड़कर वहां रखी दान पेटिका चुरा ली। आवाज सुनकर वहां मौजूद माली जाग गया और एक चोर को दबोच लिया। घटना की सूचना नशियां जी समिति ने कोतवाली पुलिस सहित 100 नंबर पर दी। करीब एक घंटे देरी से पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। चोर को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस को मंदिर परिसर के पीछे बने जंगल में टूटी दान पेटिका, ब्लेड और एक अंगोछा बरामद हुआ है। मंदिर से कुछ दूरी पर कालीवाहन मंदिर है। जहां भारी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती है। इसके बावजूद चोरी होने से जैन समाज के लोगों में रोष है। उनका कहना है कि पुलिस गश्त न होने से चोरी की घटनाआें में इजाफ ा हो रहा है। इससे पूर्व मंदिर से एक बाइक चोरी हो चुकी है। अनंत चतुर्दशी, जलधारा महोत्सव में भी पुलिस प्रशासन का सहयोग नहीं मिला। उन्होंने जल्द घटना के खुलासे की मांग की है। मांग करने  वालों में समिति अध्यक्ष संजू जैन ठेकेदार, महामंत्री आकाशदीप जैन, महावीर जैन, गुडडू जैन, दीपक जैन, महावीर जैन, चंद्रप्रकाश जैन, बोनू जैन, राजू जैन, राजीव जैन, नितिन जैन, अर्पित जैन, नानू जैन, सेतु जैन शामिल रहे। वहीं कोतवाल सतेंद्र यादव ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed