फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Crime Branch team miscreants firing in Etawah

इटावा में क्राइम ब्रांच की टीम पर बदमाशों ने की फायरिंग

Sat, 27 Jun 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sat, 27 Jun 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
Crime Branch team miscreants firing in Etawah

अपराधियों की तलाश में बसरेहर क्षेत्र में दबिश देने गई क्राइम ब्रांच की टीम पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। हालांकि इसमें कोई भी पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ। पुलिस ने उनकी घेराबंदी की पर बदमाश भागने में सफल रहे।

विज्ञापन


क्राइम ब्रांच प्रभारी दिनेश कुमार सिसोदिया शुक्रवार शाम को अपराधियों की तलाश में टीम के साथ निकले थे। रात करीब नौ बजे सूचना मिली कि बसरेहर के चकबा बुजुर्ग के पास बाइक सवार बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इस पर क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। टीम आने की भनक लगते ही बदमाश भागने लगे।
विज्ञापन


इस पर टीम ने उनका पीछा किया। पीछा करने पर बदमाशों ने टीम पर फायरिंग कर दी। जवाब में टीम ने भी फायरिंग की, लेकिन बदमाश भाग जाने में सफल रहे।

क्राइम ब्रांच की टीम पर फायरिंग की सूचना मिलने पर बसरेहर, चौबिया, वैदपुरा आदि थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा और घेराबंदी करके बदमाशों को तलाश किया। काफी खोजबीन के बाद भी पुलिस बदमाशों का सुराग नहीं लगा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच प्रभारी  ने बताया कि बदमाशों की सूचना पर उनकी टीम गई थी। पुलिस ने जब उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाश फायर करते हुए भाग निकले। 

बंदी का नहीं लगा सुराग
इटावा।
जिला कारागार से शुक्रवार को मैनपुरी पेशी पर भेजे गए बंदी दिलीप यादव को उसके साथ रास्ते से पुलिस अभिरक्षा से छुड़ा ले गए। इस घटना को चौबीस घंटे से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन पुलिस उसे पकड़ नहीं सकी है। उधर दोनों सिपाहियों को जेल भेज दिया गया है।

जिला कारागार में बंद दिलीप यादव निवासी सराय ऐसर थाना सिविल लाइन को गैंगेस्टर के एक मामले में शुक्रवार को जिला कारागार से मैनपुरी भेजा गया था। उसे पुलिस लाइन में तैनात सिपाही मुरलीधर तथा कपिल देव पेशी पर लेकर गए थे।

पेशी के बाद जब दोनों सिपाही दिलीप को वापस ला रहे थे तभी करहल थाना क्षेत्र के अंतर्गत रतिभानपुर के पास बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दिलीप यादव को पुलिस अभिरक्षा से छुड़ा लिया और फरार हो गए।

पुलिस ने उन्हें ढूढंने का प्रयास किया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। इस संबंध में पुलिस ने सिपाहियों को दोषी मानते हुए उनके खिलाफ करहल थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद दोनों सिपाहियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया।


सीओ सैफई अरुण कुमार दीक्षित ने बताया कि पकड़े गए सिपाहियों को शानिवार को जेल भेज दिया गया है। दिलीप यादव की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें लगाई गई हैं। दबिशें दी जा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed