फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   cow savers protest against cow hunting

गोवंश कटा मिलने पर गौरक्षक भड़के, लगाया जाम

Mon, 06 Mar 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Mon, 06 Mar 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
cow savers protest against cow hunting
नौरंगाबाद चौराहे पर जाम लगाए गोरक्षा दल - फोटो : अमर उजाला
सोमवार की शाम शहर में उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया जब साबितगंज चौराहे के पास गोवंश को कटे हिस्से को देख गोरक्षक भड़क गए। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर नौरंगाबाद चौराहा पर जाम लगा दिया। इस दौरान बवाल की आशंका पर दुकानदारों ने अपने अपने प्रतिष्ठानों के शटर गिराने शुरू कर दिए। देखते ही देखते बाजार बंद हो गए। उधर माहौल बिगड़ने ने पाए इसे लेकर प्रशासन भी सतर्क हो गया। बाजार में भारी पुलिस व पीएसी फोर्स तैनात कर दिया। गोरक्षकों की मांग पर प्रशासन ने मामला दर्ज कराने का आश्वासन देकर जाम खुलवा दिया। गोरक्षा दल के प्रदेश महामंत्री मयंक विधौलिया ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने की तहरीर दी है।
विज्ञापन

शहर के साबितगंज चौराहा के समीप से गुजरे गोरक्षा दल के प्रदेश महामंत्री मयंक विधौलिया  ने वहां गोवंश का कटा हुआ हिस्सा देखा। उन्होंने तुरंत अपने दल के सदस्यों को सूचना दी।   रविराज गोला, लाली दादा, गिरधर दीक्षित, निक्की तिवारी, दीपक दुबे, लाल चौबे, अविनाश अग्निहोत्री, वीर ठाकुर, रविकांत शाक्य, अमित जाधव, डा. समीर विधौलिया सहित अन्य तमाम गोरक्षा दल के कार्यकर्ता मौके पर  पहुंच गए। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कटे हुए हिस्से के साथ नौरंगाबाद चौराहा पर पहुंचे और जाम लगा दिया। उधर मामले की सूचना मिलने पर प्रशासन भी सतर्क हो गया। पीस कमेटी की कोतवाली में बैठक चल रही थी। एसएसपी शिवहरि मीणा व डीएम शमीम अहमद पीस कमेटी की बैठक ले रहे थे। एसएसपी ने पुलिस फोर्स मौके पर भेजा। साथ ही पुलिस व पीेएसी फोर्स को शहर में मूव करा दिया। आसपास के थानों की पुलिस को भी शहर बुलाकर अलग अलग स्थानों पर तैनात कर दिया।
विज्ञापन

जाम स्थल पर पहुंचे एएसपी रामकिशन यादव, सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह राठौर, सिटी मजिस्ट्रेट जगतपाल ने कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। इस पर गोरक्षक शांत हुए।  एसएसपी शिवहरि मीणा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी। डीएम शमीम अहमद ने शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार अफवाह फैलाने वालों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सीओ सिटी ने बताया कि प्रतिबंधित पशु के कटे हुए हिस्से का पोस्टमार्टम पशु चिकित्सकों से कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजागंज बाजार भी हुआ बंद
इटावा। नौरंगाबाद चौराहे पर लगे जाम के कारण राजागंज चौराहे पर भी दुकानदारों ने अपने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिया। हालांकि पुलिस प्रशासन ने शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर फोर्स की तैनाती के बाद अफवाहों पर विराम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed