फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   constable suspended in indecentness with BJPdistrict president

भाजपा जिलाध्यक्ष से अभद्रता में सिपाही निलंबित

Sun, 04 Feb 2018 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा Updated Sun, 04 Feb 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन

इटावा। थाना बढ़पुरा की उदी पुलिस चौकी के पास शनिवार की रात वाहन चेकिंग के दौरान सिपाही ने भाजपा जिलाध्यक्ष शिवमहेश दुबे एवं उनके  साथियों के साथ अभद्रता की। यह मामला तूल पकड़ गया। कई भाजपा नेता भी मौके पर पहुंच गए।  जिलाध्यक्ष ने मामले की जानकारी मोबाइल से एसएसपी को दी। एसएसपी वैभव कृष्ण ने  सीओ जसवंतनगर को मौके पर भेजा। सिपाही के नशे में होने के आरोप पर उसे चिकित्सकीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया। जांच में उसके नशे में होने की पुष्टि हुई है। एसएसपी वैभव कृष्ण ने दोषी सिपाही को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच सीओ जसवंतनगर को सौंपी गई है। हालांकि जिलाध्यक्ष ने कोई तहरीर थाने में नहीं दी है।   शनिवार रात शाम लगभग  बजे भाजपा जिलाध्यक्ष शिव महेश दुबे अपनी कार से बढ़पुरा क्षेत्र के ग्राम मनिकापुरा में एक शादी में शामिल होने जा रहे थे। चौधरी पेट्रोल पंप के समीप पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। थी जिससे जाम लगा था। उनकी कार भी जाम में फंस गई। उनके साथ चल रहे गनर ने किसी तरह गाड़ी को आगे बढ़वाया।  गाड़ी आगे बढ़ाकर उदी पुलिस चौकी के समीप पहुंचे तो वहां मौजूद सिपाही ने उनकी गाड़ी को रोक लिया।  इस दौरान सिपाही ब्रजेंद्र सिंह जिलाध्यक्ष से उलझ गया। उनके साथ चल रहे युवक ने सिपाही को रोका तो उसने उसे दो थप्पड़ जड़ दिए। इस पर भाजपा जिलाध्यक्ष का पारा चढ़ गया। उन्होंने  इसकी जानकारी एसएसपी को दी। सीओ जसवंतनगर एसएन वैभव पांडेय ने  जिलाध्यक्ष को समझाया। सिपाही ब्रजेंद्र सिंह का उदी सीएचसी पर चिकित्सकीय परीक्षण कराया। आरक्षी के मुंह से मदिरा की गंध पाई गई। अध्यक्ष ने भी आरक्षी के शराब के नशे में होने की शिकायत की थी। चौकी प्रभारी नितेंद्र वशिष्ठ ने बताया कि बसरेहर थाना क्षेत्र में गोलीकांड होने पर चौकी के समीप इटावा-भिंड मार्ग पर सघन चेकिंग की जा रही थी। जानकारी मिलते ही भाजपा मीडिया प्रभारी जितेंद्र गौड़ ,वासु चौधरी, दिनेश भदौरिया , अमित उर्फ आशु भदौरिया प्रधानपति उदी, मुकेश भदौरिया आदि उदी सीएचसी पहुंच गए। एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि मेडिकल परीक्षण में सिपाही के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है। मामले की जांच सीओ जसवंतनगर को सौंपी गई है। सिपाही को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed