फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Solar plant contractor murder case... third accused arrested, sent to three-day police remand

Sirsa News: सोलर प्लांट ठेकेदार हत्याकांड...तीसरा आरोपी गिरफ्तार, तीन दिन के रिमांड पर भेजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Solar plant contractor murder case... third accused arrested, sent to three-day police remand
सिरसा। गांव जमाल में सोलर प्लांट ठेकेदार सुभाष चंद्र की हत्या के मामले में नाथूसरी चौपटा थाना पुलिस ने तीसरे मुख्य आरोपी गांव ढुकड़ा निवासी मनीष कुमार को गिरफ्तार किया है। अदालत ने आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर हत्या की साजिश और वारदात में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। इस मामले में पुलिस दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक (एसपी) दीपक सहारन ने बताया कि 6 अक्टूबर 2026 को राजस्थान सीमा के पास गांव जमाल स्थित सोलर प्लांट पर ठेकेदारी का काम करने वाले सुभाष चंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के समय सुभाष चंद्र प्लांट में बैठा था। इसी दौरान दो-तीन युवक वहां पहुंचे और उसे गोली मारकर फरार हो गए। गंभीर हालत में उसे सिरसा के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

11 लोगों के खिलाफ दर्ज की गई थी प्राथमिकी
पुलिस ने मृतक के पिता भादर राम निवासी गांव जमाल की शिकायत पर मुख्य आरोपी राहुल सहित 11 लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी मनीष वारदात के दिन गाड़ी चला रहा था। उस पर हाथ में तेजधार हथियार लेकर गेट पर खड़े रहने और बाहर से आने वाले लोगों की रेकी करने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed