फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Proclaimed offender arrested in cheque bounce case

Shimla News: चेक बाउंस मामले में उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार

Fri, 16 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Proclaimed offender arrested in cheque bounce case
शिमला। चेक बाउंस मामले में अदालत से अपराधी घोषित किए मंडी निवासी कमल किशोर को शिमला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को 14 अक्तूबर को चक्कर रोड स्थित जंकयार्ड से पकड़ा गया। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार मामला करीब दो लाख रुपये की राशि से संबंधित है। इस मामले की सुनवाई के दौरान आरोपी अदालत में पेश नहीं हो रहा था। इसके चलते एसीजेएम-2 शिमला की अदालत ने पिछले साल 25 जून को उसे उद्घोषित अपराधी घोषित किया था। थाना सदर शिमला की पुलिस टीम ने 14 अक्तूबर को चक्कर रोड स्थित जंकयार्ड में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article