फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   CO and Crime Branch raid 350 bags of liquor

सीओ व क्राइम ब्रांच ने छापा मार 350 पेटी शराब पकड़ी

Tue, 06 Mar 2018 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा Updated Tue, 06 Mar 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
CO and Crime Branch raid 350 bags of liquor
पकड़ी गई शराब - फोटो : अमर उजाला

इटावा। सिविल लाइन थानाक्षेत्र के पालीटेक्निक कालेज के समीप स्थित हीरो कंपनी के सर्विस स्टेशन के सामने स्थित एक मकान पर सीओ सिटी व क्राइम ब्रांच की टीम ने छापा मारा। छापे के दौरान पुलिस ने घर में छुपाकर रखी गई भारी मात्रा में शराब बरामद की। पुलिस ने इस संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसके दो साथी भाग जाने में सफल रहे। पुलिस ने लोडर में लादकर ले जाई जा रही पच्चीस पेटी के अलावा घर में रखी सवा तीन सौ पेटी शराब बरामद की। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 11 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने पकडे़ गए व्यक्ति को जेल भेज दिया पुलिस भागे लोगों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


सीओ सिटी अंजनी कुमार चतुर्वेदी अपने हमराह फोर्स के साथ चेकिंग पर निकले थे तभी मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ लोगों ने एक घर में अवैध शराब को भारी मात्रा में जमा कर रखा है। वह उस शराब को लोडर के जरिए अपने ग्राहकों को सप्लाई कर रहे है। इस सूचना पर उन्होंने क्राइम ब्र्रांच प्रभारी सत्येंद्र यादव को अपनी टीम के साथ मौके पर छापा मारा। छापे के दौरान पुलिस ने शराब से भरे  लोडर के अलावा एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को लोडर से 25 पेटी शराब बरामद हुई। युवक से पूछताछ की तो उसने नाम अनुज यादव पुत्र जयपाल सिंह निवासी मसनाई थाना चौबिया बताया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने मकान में छापा मारा तो वहां से पुलिस को 325 पेटी शराब बरामद हुई। अनुज ने अपने भागे साथियों के नाम जितेंद्र पुत्र राम प्रकाश व हरवीर निवासी नगला हीरा लाल थाना बसरेहर बताए। पुलिस को मकान से रैपर के अलावा अन्य सामान भी बरामद हुआ है। जानकारी मिलने पर एसएसपी वैभव कृष्ण ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।  सीओ सिटी अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि पकडी गई शराब की कीमत करीब 11 लाख आंकी गई है। इस संबंध में सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस भागे लोगों की तलाश कर रही है। उन्हाेंने बताया कि रैपर के अलावा अन्य सामान मिलने से लग रहा कि वह लोग नैनो प्रीमियम ब्रांड को दूसरे ब्रांड का रैपर लगाकर बेंचने का काम करते थे। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


सिविल लाइन पुलिस को नहीं लगी भनक
इटावा। सीओ सिटी ने क्राइम ब्रांच के साथ छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी लेकिन क्षेत्र में इतने बडे़ पैमाने पर कारोबार होता रहा लेकिन सिविल लाइन थाना पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लग सकी। यह एक जांच का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर सीओ के अलावा क्राइम ब्रांच ने छापा मारकर 350 पेटी अवैध शराब को बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसके दो साथी भागने में सफल रहे। बरामदगी के बाद जब सीओ सिटी ने एसओ सिविल संजय त्यागी को फोन किया उसके बाद उन्हें जानकारी हुई। बाद में वह मौके पर पहुंचे । बताया तो यह भी गया है कि जहां से शराब बरामद की गई है। उससे कुछ ही दूरी पर सिविल लाइन की पिकेट भी रहती है। शराब की लोडिंग अन लोडिंग वहां से होती रही लेकिन सिविल लाइन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed