फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Cattle rustler killed a man

मवेशी तस्करों ने युवक को गोली से उड़ाया

Fri, 02 Jan 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Fri, 02 Jan 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
Cattle rustler killed a man

शहर के पक्काबाग तिराहे पर पिकेट प्वाइंट के ठीक सामने मवेशियों को डीसीएम में लादने का विरोध करने वाले युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मवेशी तस्करों ने पहले युवक व उसके साथी के साथ मारपीट की। बाद में गोली मार दी। पिकेट प्वाइंट से चंद कदमों की दूरी पर हुई वारदात की सूचना देने के बाद भी पुलिस काफी देर से मौके पर पहुंची, तब तक हमलावर डीसीएम को लेकर काफी दूर निकल गए।

विज्ञापन


इकदिल थाना क्षेत्र के गांव बंधा निवासी महेंद्र सिंह जाटव (30) पुत्र रामनारायन गुरुवार की रात करीब साढ़े नौ बजे अपने साले कमलेश की पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर जिला अस्पताल लेकर आया था। परिवारीजन भी साथ थे। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराने के बाद रात 12:15 बजे महेंद्र अपने भांजे सनी कुमार पुत्र रामवरन निवासी बंधा के साथ बाइक से घर के लिए निकला।
विज्ञापन


वह पक्काबाग तिराहे पर पहुंचा था कि तकिया चौकी के पिकेट प्वाइंट के सामने कुछ लोग मवेशियों को डीसीएम में लादते दिखे। महेंद्र सिंह ने पूछताछ की तो पता चला कि वे मवेशियों के तस्कर हैं और मवेशी चोरी करके ले जा रहे हैं। सारा माजरा समझते ही महेंद्र ने विरोध किया। इस पर तस्करों ने सनी और महेंद्र के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद के पिटने के बावजूद महेंद्र ने विरोध करना बंद नहीं किया तो मवेशी तस्करों ने तमंचा निकालकर महेंद्र सिंह को गोली मार दी। गोली उसके पेट में जा घुसी और वह वहीं लहूलुहान होकर गिर पड़ा। युवक के जमीन पर गिरते ही हमलावर डीसीएम लेकर फरार हो गए। बाद में सनी ने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और महेंद्र को जिला अस्पताल लेकर आए। यहां डाक्टरों ने महेंद्र को मृत घोषित कर दिया।


युवक को गोली मारे जाने की सूचना जब इकदिल थाना पुलिस को मिली तो थानाध्यक्ष राधामोहन द्विवेदी अस्पताल पहुंचे और परिजनों ने उन्होंने घटनाक्रम की जानकारी। इस संबंध में सनी की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या व हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों की खोजबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed