{"_id":"58e2841e4f1c1bbf6e5b50d2","slug":"catching-six-pieces","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी से एसी चलाते छह पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी से एसी चलाते छह पकड़े
अमर उजाला ब्यूरो। इटावा
Updated Mon, 03 Apr 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
प्रेमनगर में चेकिंग करते एसडीओ आशुतोष वर्मा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत विभाग की टीम ने सोमवार को प्रेमनगर व अजीतनगर क्षेत्र चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने छह लोगों को चोरी की बिजली से एसी चलाते पकड़ लिया। इनके खिलाफ विभाग ने एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं, पांच बकायेदारों के कनेक्शन काटे।
विभाग की पहली टीम ने एसडीओ आशुतोष वर्मा व जेई अनिल कुमार की अगुवाई में मोहल्ला प्रेमनगर में चेकिंग शुरू की और कुल 35 कनेक्शन चेक किए। यहां चार लोगों को चोरी की बिजली से एसी चलाते पकड़ा। टीम ने इनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई। साथ ही डेढ़ लाख के दो बकायेदारों के कनेक्शन काटे और 10 पुराने मीटरों को बदला।
वहीं, दूसरी टीम एसडीओ कुलदीप सिंह, जेई सुनील कुमार व विपिन कुमार की अगुवाई में लाइनपार क्षेत्र के मोहल्ला अजीतनगर में टीम ने कुल 25 विद्युत कनेक्शन चेक किए और दो उपभोक्ता को बिजली चोरी कर एसी चलाते पकड़ा। इनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई। वहीं, तीन बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए गए। बकायेदारों ने 80 हजार रुपये का बकाया तुरंत जमा किया। जिसके बाद उनके कनेक्शन जोड़ दिए गए। अधिशासी अभियंता आरके ग्रोवर ने कहा कि अभियान 30 अप्रैल तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
काटे गए मीटरों का निस्तारण उसी दिन
इटावा। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम आरेके ग्रोवर ने बताया कि उन्होंने बिजली चोरी रोको अभियान के दौरान उतारे गए मीटरों को उसी दिन चेक करने के निर्देश दिए हैं। यह कार्य शाम चार से पांच बजे के बीच वीडियोग्राफी के साथ किया जाएगा। सहायक अभियंता मीटर व उपखंड अधिकारी मीटरों की जांच करेंगे।