{"_id":"59189a354f1c1b7a04854454","slug":"cash-and-jwellery-theft-from-trolly-bag","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राली बैग काटकर जेवर और नगदी किए पार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्राली बैग काटकर जेवर और नगदी किए पार
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sun, 14 May 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैजिक से जा रही महिला के ट्राली बैग को काटकर उचक्कों ने ढाई लाख के जेवर और नगदी पार कर दी। महिला की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पछायगांव निवासी निर्मला देवी पत्नी सुरेंद्र कुमार रविवार को मायके बकेवर थानाक्षेत्र के ग्राम वीरपुर से ससुराल पछायगांव जा रहीं थीं। मैजिक वाले ने उनका बैग वाहन के ऊपर रखवा दिया। मैजिक में सवारी बनकर बैठे टप्पेबाजों ने उनके ट्राली बैग को काटकर महिला के जेवरात और 15 हजार नगद पार कर दिए। महिला जब इटावा बस स्टैंड तिराहे पर उतरी तो बैग कटा देखकर दंग रह गई। महिला ने इसकी शिकायत बकेवर थाने पर की है।
विज्ञापन