{"_id":"59247b7b4f1c1bfe3d535dc6","slug":"cash-and-jwellery-theft-from-closed-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से जेवर और नगदी चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर से जेवर और नगदी चोरी
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Tue, 23 May 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
कमरे में बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के ग्राम नगला कले में सोमवार रात एक घर में मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घुसे चोरों ने डेढ़ लाख के जेवर और 21 हजार की नगदी चुरा ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सोमवार रात ग्राम नगला कले निवासी नरेश यादव पुत्र छंगेलाल परिवार के साथ मुख्य गेट का ताला बंद करके बैठके में सोने चले गए। रात में चोर उनके घर पर धावा बोल मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे। नीचे के कमरों को खंगालने के बाद चोर जीने के रास्ते ऊपरी मंजिल के कमरे में पहुंचे। चोरों ने कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर उसमे रखी जंजीर, दो अंगूठी, एक जोड़ा झुमकी के साथ 21 हजार रुपये की नगदी तथा अन्य गृह उपयोगी सामान चोरी कर ले गए। चोर कुछ झोले व अटैचिया भी ले गए। सामान चोरी करने के बाद अटैची तथा झोले गांव के बहार जंगल में फेंक गए। मंगलवार सुबह गृह स्वामी और उसका परिवार जागा और मुख्य गेट का ताला टूटा देखा तो सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। गृहस्वामी ने चोरी गए सामान की कीमत तकरीबन डेढ़ लाख रुपये बताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन