फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   cash and jwellery theft from 4 house

चार घरों से लाखाें के जेवर और नगदी चोरी

Fri, 26 May 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Fri, 26 May 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
cash and jwellery theft from 4 house
घटना के बाद बिखरा सामान - फोटो : अमर उजाला

नगर के मोहल्ला यादवनगर, सोहमनगर और केवटनगर में गुरुवार रात चोरों ने चार घरों को निशाना बनाया। दो घरों में परिजन सोते रहे। चोर उनके घर में घुसकर लाखों के जेवर और नगदी ले गए। वहीं दो अन्य स्थानों से चोर लाखों की संपत्ति समेट ले गए। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

गुरुवार रात सोहमनगर निवासी सिद्दो पत्नी राधेश्याम और पप्पू कुमार के मकानों के बाहर ताले लटके थे। दोनों घरों के लोग रिश्तेदारी में गए थे। चोरों ने ताले तोड़कर कमरों में बक्सों में रखी नगदी सहित अन्य समान चोरी कर लिया। बेबी देवी पत्नी गोरेलाल ने बताया कि वह घर पर ही सोई थी। रात को चोर उसके घर में घुस आए। कमरे का ताला तोड़कर बक्सों और अटैची से कुंडल, एक जोड़ी पायल, मंगलसूत्र और भैंस खरीदने के लिए रखे 50 हजार रुपये चोर ले गए। वहीं चौथी घटना केवटनगर निवासी रीता देवी पत्नी गुलाब सिंह  के घर पर हुई। उन्होंने बताया कि छत के रास्ते से अंदर घुसे चोरों ने दो अटैची चोरी कर लीं और पास के खेत में जाकर उसमें रखे 20 हजार रुपये नगद सहित एक मंगलसूत्र, पायल, चांदी की करधनी के साथ अन्य सामान भी चोरी कर लिया। शुक्रवार सुबह घटना का पता चला। खेत में खाली अटैची पड़ी मिली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed