फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   cash and jwellery looted

नगदी जेवर लूटे

Sat, 05 Aug 2017 11:34 PM IST
इटावा
इटावा Updated Sat, 05 Aug 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
cash and jwellery looted
फोरेंसिक टीम - फोटो : अमर उजाला

 कर्री के पास स्थित ढाबा के मालिक और उनके परिवार को बेहोश कर लुटेरे नगदी और जेवर लूट ले गए। मामले में पुलिस को ढाबे के भंडारी पर शक है जो घटना के बाद से फरार है। एएसपी जितेंद्र श्रीवास्तव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं फोरेंसिक टीम ने भी पड़ताल की है। 

विज्ञापन

चौबिया थाना क्षेत्र के गांव बमुरी निवासी रिटायर्ड फौजी शौकीन सिंह पुत्र श्री राम का कर्री चौकी के पास ढाबा है। ढाबे की ऊपरी मंजिल पर वह परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार रात उन्होंने परिवार के साथ खाना खाया। इसके बाद परिवार के अलावा ढाबे पर काम करने वाले दो लोग बेहोश हो गए। शनिवार सुबह लोग उधर से गुजरे तो शौकीन सिंह, उनकी पत्नी पूनम देवी, पुत्री ईशू, सीबू, तन्नू के अलावा साला नीरज कुमार निवासी भोजपुरा चौबिया और ढाबे पर काम करने वाले बदन सिंह व घनश्याम बेहोश मिले। पुलिस ने छानबीन की तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था और बक्सा व अलमारी खुली थी। उसमें रखा सामान व लाइसेंसी राइफल भी गायब थी। पुलिस ने ढाबा व आसपास खोजबीन की तो राइफल वहीं पड़ी मिली। ढाबे पर काम करने वाला भंडारी नाम का व्यक्ति गायब था। एएसपी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने फोरेंसिक टीम को बुलाया। परिजनों को उल्टियां होने से आशंका व्यक्त की जा रही है कि पूरे परिवार को किसी ने भोजन में नशीला पदार्थ दिया है। एएसपी ने बताया कि गायब भंडारी की तलाश की जा रही है। शौकीन सिंह ने बताया कि उसके घर से 15 हजार नगद, चार चूड़ी, सोने की कंठी, चेन, छह अंगूठी, दोे जोड़ी कुंडल गायब हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed