{"_id":"88b24fba84e4e09634ee61dbd85241ac","slug":"canned-milk-raids-on-shops-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिब्बा बंद दूध की दुकानों पर छापामारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डिब्बा बंद दूध की दुकानों पर छापामारी
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Tue, 30 Jun 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहर की डिब्बा बंद दूध बेचने वाली दुकानों पर छापामारी की। दो दुकानों से सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेेजे गए है।
विज्ञापन
रिपोर्ट में गड़बड़ी आने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने खाद्य का लाइसेंस पेश करने के लिए तीन दिन का समय दिया है।
विज्ञापन
पैक्ड खाद्य पदार्थो में मिलावट की खबरों के बाद शासन ने छापामारी कर मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए है। इसी कड़ी में मंगलवार को अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अमित कुमार भट्ट के मार्गदर्शन में खाद्य विभाग की टीम ने ईदगाह चौराह स्थित पाठक डेली नीड पर छापामार कर रिलायंस कंपनी के डिब्बाबंद दूध का सैंपल लिया है।
विज्ञापन
इसी प्रकार सौरभ जनरल स्टोर से अमल ब्रांड के डिब्बाबंद दूध का सैंपल लिया गया है। कार्रवाई की भनक लगते ही शहर के अन्य दुकानदार भी शटर डालकर गायब हो गए। दोनाें दुकानदारों कोे तीन दिन के भीतर खाद्य लाइसेंस पेश करने के निर्देश दिए गए हैं। दोनाें सैंपल जांच के लिए लखनऊ स्थित प्रयोगशाला भेज दिए गए है।
अधिकारियों ने बताया कि डिब्बा बंद दूध का उपयोग सिर्फ तीन दिन तक ही किया जा सकता है। उपभोक्ता एक्सपायरी डेट देखकर ही दूध खरीदें। यदि डेट तीन दिन पुरानी है तो दूध ने खरीदें। कार्रवाई के दौरान खाद्य निरीक्षक नादिर अली, गिरीश वर्मा भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि पैक्ड खाद्य पदार्थों की जांच के लिए कार्रवाई जारी रहेगी।