{"_id":"5919dfb84f1c1b773cf22e11","slug":"byke-lootera-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक लूटने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक लूटने वाला गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Mon, 15 May 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
पकड़ा गया रोहित।
- फोटो : अमर उजाला
दंपति पर तमंचे से हमला कर बाइक लूटने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके दो साथी भाग गए।
विज्ञापन
गत 10 मई की रात बाइक सवार तीन लुटेरों ने बकेवर बाईपास पर औरैया के अछल्दा कस्बा निवासी अरशद पुत्र गुलाम बक्श पर तमंचे से हमला कर उनकी बाइक छीन ली थी। वह पत्नी के साथ अछल्दा जा रहे थे। लुटेरों ने उनकी पत्नी के जेवर छीनने का भी प्रयास किया। अरशद की पत्नी मदद के लिए चिल्लाई तो खेतों पर काम कर रहे लोगों के आने पर लुटेरे बाइक और पांच सौ रुपये लूटकर भाग गए। थानाध्यक्ष बकेवर जेपी पाल ने बताया कि वे क्राइम ब्रांच टीम के साथ लुटेरों का सुराग लगाने में जुटे थे। सोमवार सुबह करीब पांच बजे मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग हाईवे से लूटी गई बाइक बेचने की जुगाड़ में जा रहे हैं। थानाध्यक्ष ने एसआई नीतेंद्र वशिष्ठ और क्राइम ब्रांच प्रभारी सतीश कुमार के साथ भरथना चौराहे पर बाइक सवार तीन लोगों को रोका। तीनों बाइक छोड़कर भागने लगे। एक को पुलिस ने दबोच लिया जबकि दो लोग भाग गए। युवक ने अपना नाम रोहित यादव पुत्र मुकेश यादव निवासी ग्राम भैंसलोट थाना बिधूना औरैया बताया। उसने फरार साथियों के नाम विपिन यादव पुत्र मनीष यादव निवासी ग्राम घनश्याम पुरा थाना जसवंतनगर और जितेंद्र उर्फ अतुल यादव पुत्र स्व. हरविलास यादव निवासी ग्राम नगला नरु थाना भरथना बताए हैं। लुटेरे के पास से 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि रोहित ने अप्रैल में जसवंतनगर में चेन लूट की घटना को भी अंजाम दिया था। विपिन अप्रैल में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुई इनोवा की लूट में भी शामिल था।