फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Break the house lock and steal the jewelery cash of millions

मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवर-नगदी चुराए

Tue, 12 Dec 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा Updated Tue, 12 Dec 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Break the house lock and steal the jewelery cash of millions
चोरी के बाद घर में बिखरा सामान। - फोटो : amar ujala
आदर्श नगर में सूने मकान के ताले तोड़कर चार लाख रुपये के जेवर एवं घर में रखे 75 हजार रुपये चोरों ने पार कर दी। मकान मालकिन भाई के गांव में जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गई थीं।  सोमवार को घर वालों के आने पर उन्हें चोरी का पता चला। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जांच की है।
विज्ञापन


 भरथना थाना क्षेत्र के आदर्श नगर में अनीता पोरवाल पत्नी स्वर्गीय संजय पोरवाल ने बताया कि उसके भाई अनिल पोरवाल ग्राम बाहरपुरा के प्रधान हैं। रविवार को वह मायके  ग्राम बाहरपुरा  भाई  के पुत्र के जन्मदिन समारोह में शामिल होने के लिए गई थीं। घर पर ताला लगा था। कार्यक्रम के दौरान अधिक रात हो जाने के कारण उनके भाई अन्य परिजनों ने गांव में ही रुकने की सलाह दी।
विज्ञापन


वह भाई के घर रुक गई । सोमवार सुबह के भरथना आई  तो देखा कि घर के अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा है। चोर घर के ऊपर के जीने के दरवाजे पर लगे ताले को काटकर दाखिल हो गए। कमरों में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने चांदी के जेवर के साथ 75 हजार रुपये चोरी कर ले गए । 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने बताया कि घर में रखे नगद रुपये पिछले दिनों बेटी की शादी में आए व्यवहार के हैं। महिला ने चोरी की तहरीर भरथना थाने में दी है। थानाध्यक्ष जेपी पाल ने बताया तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इधर, गौर करने की बात है कि नगर में सूने मकानों से हो रही चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वही रात में पुलिस ने किए जा रहे गश्त की भी धीरे-धीरे पोल खुलती जा रही है।  अगर स्थानीय पुलिस प्रशासन ने इस पर जल्द रोक नहीं लगाई तो चोरों के हौसले बुलंद हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed