Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Case of youth's death after falling into a pond: Murder charges filed against five, including a father and his sons

Budaun News: तालाब में गिरकर युवक की मौत के मामले में पिता-पुत्रों सहित पांच पर हत्या की रिपोर्ट

Fri, 13 Nov 2026 12:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Case of youth's death after falling into a pond: Murder charges filed against five, including a father and his sons
बदायूं। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव नाथपुर अंगदराय उर्फ नथनीपुर में आटा कम तौलने को लेकर हुए विवाद में उमेश उर्फ सोनी की हत्या के मामले में पुलिस ने भाई गणपत की तहरीर पर पिता-पुत्रों सहित पांच नामजद समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या, दंगा और साक्ष्य मिटाने समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव नाथपुर अंगदराय निवासी गणपत ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि मंगलवार की शाम करीब साढ़े 6 बजे वह अपने छोटे भाई उमेश के साथ गांव के ऋषिपाल की आटा चक्की पर गेहूं पिसवाने गया था। वहां आटा कम तौलने को लेकर उमेश की चक्की मालिक पक्ष से कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

गणपत अपने भाई को समझाकर वहां से निकलने लगा। आरोप है कि मुनेंद्र और ओमेंद्र ने पीछे से उमेश पर लाठी और सरिया से हमला कर दिया। शोर सुनकर राजेंद्र, धर्मवीर, ऋषिपाल और कुछ अन्य लोग भी लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए। तहरीर के मुताबिक, हमलावरों ने उमेश को घेरकर पीटा। मुनेंद्र और ओमेंद्र ने उसके सिर पर सरिया से कई वार किए। हमले में उमेश की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गणपत किसी तरह वहां से जान बचाकर भागा। आरोप है कि बाद में आरोपियों ने शव को मौके से हटाकर गांव के तालाब में फेंक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव बरामद किया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उमेश उर्फ सोनी की मौत का कारण डूबने से हुई थी। सीओ दातागंज अशेष नाथ सिंह ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर हत्या समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच निरीक्षक राजवीर सिंह को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed