फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   break field honour wife murder

भट्ठा मालिक की पत्नी की हत्या

Sat, 20 May 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sat, 20 May 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
break field honour wife murder
नीलम सिंह का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर के मोहल्ला प्रोफेसर कालोनी में भट्ठा व्यवसायी की पत्नी के हाथ पैर बांधकर बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी और लाखों की संपत्ति लूट गए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात की आसपास के लोगों को भनक तक नहीं लगी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तफ्तीश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

कचौरा रोड पर स्थित जय सांई राम भट्ठा के मालिक मुन्नू सिंह वर्मा पत्नी नीलम सिंह के साथ प्रोफेसर कालोनी में रहते हैं। उनके एक पुत्र एवं दो पुत्रियां हैं। पुत्र चित्तौगढ़ राजस्थान में नौकरी करता है। दोनों पुत्रियों भी बाहर रहती हैं।  शनिवार दोपहर लगभग 2.30 बजे मुन्नू सिंह भट्ठा चले गए। पत्नी नीलम सिंह घर में अकेली थीं। उनके जाने के बाद बदमाशों ने घर का दरवाजा खुलवाया। इसके बाद नीलम सिंह के हाथ पैर बांधकर घर के अंदर ही बंधक बना लिया। सिर में वजनी चीज से प्रहार कर दिया। जिससे अधिक रक्तस्राव के कारण उनकी मौत हो गई। इसके बाद बदमाशों ने अलमारियों को तोड़ा। नगदी जेवर समेटकर मुख्य गेट से ही निकलकर फरार हो गए। शाम लगभग 6.45 बजे जब भट्ठा व्यवसाई  घर लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद नहीं था। उन्होंने दरवाजा खोलकर अंदर जैसे ही प्रवेश किया। उनकी आंखें फटी रह गईं। 58 वर्षीय पत्नी नीलम सिंह कमरे में जमीन पर पड़ीं थीं। उनके हाथ पैर बंधे थे,  सिर में गंभीर चोटें थीं। जानकारी मिलते ही आसपास के लोग एकत्रित हो गए। पुलिस को सूचना दी गई। भट्ठा स्वामी ने बताया कि बदमाश नगदी और जेवरात लूट ले गए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक क्राइम देवेश शर्मा, सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह राठौर, सिविल लाइन एसओ गोपाल यादव पुूलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर डाग स्क्वायड बुलाया गया। फोरेंसिक टीम भी मौके पर बुलाई गई।
विज्ञापन


पक्का तालाब तक गया खोजी कुत्ता
इटावा। भट्ठा व्यवसायी मुन्नू सिंह वर्मा के यहां दिनदहाड़े हुए मर्डर एवं लूट के मामले में खोजी कुत्ता पक्का तालाब तक जाने के बाद वापस आ गया। डाग स्क्वायड  घटनास्थल की जांच के बाद आगे बढ़ा। मुख्य रोड पर पहुंचने के बाद केकेडीसी के बगल से बने रास्ते से होकर पक्का तालाब तक गया। पुलिस का अनुमान है कि बदमाश घर से लूटपाट के बाद इसी रास्ते से निकले होंगे। पक्का तालाब के किनारे से एक रास्ता बाइस ख्वाजा की तरफ सुनसान इलाके से होता हुआ गुजरा है। संभव है कि बदमाश इसी रास्ते से भागे हों।   
विज्ञापन
विज्ञापन


कूलर के कारण नहीं सुनाई दी आवाज
इटावा। महिला की हत्या कर बदमाश लाखों रुपये की संपत्ति लूट गए। पड़ोसियों को भनक तक नहीं लगी। दोपहर के समय गली में सन्नाटा था। आसपास के घरों में कूलर पंखे चलने की वजह से कोई आहट सुनाई नहीं दी।

परिचित भी हो सकते हैं बदमाश
इटावा। भट्ठा  व्यवसायी के यहां हत्या और लूटपाट करने वाले बदमाश परिचित भी हो सकते हैं। जिस तरीके से बदमाश मुख्य गेट की कुंडी खुलवाकर अंदर घुसे उससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि परिचित होने के कारण ही नीलम सिंह ने गेट खोला होगा। इसी डर से बदमाशों ने उनकी हत्या भी कर दी।

वारदात का करेंगे खुलासा
इटावा। अपर पुलिस अधीक्षक देवेश शर्मा ने कहा कि पुलिस बारीकी से घटना की जांच कर रही है। जल्द ही पूरी वारदात का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed