फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   bolero looted after driver murder

बोलेरो लूटकर चालक की हत्या, शव फेंका

Fri, 25 Nov 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Fri, 25 Nov 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
bolero looted after driver murder
चालक की फाइल फाेटाो - फोटो : अमर उजाला

 शिवली (कानपुर देहात)। तिलक समारोह में जाने के लिए बुक कराई गई बोलेरो को लूटकर चालक की हत्या कर दी गई है। चालक का शव शिवली क्षेत्र के रामगंगा नगर के किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला। बोलेरो इटावा से सिकंदरा (कानपुर देहात) को बुक कराई गई थी। इटावा में दर्ज गुमशुदगी के आधार पर पुलिस ने जांच की। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की। पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने मौके पर पड़ताल कर कार्रवाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के किसान नगर-शिवली मार्ग पर नहर किनारे मकरंदपुर बंथा गांव के पास शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने झाड़ियों में युवक की पड़ी लाश देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी मैथा दिग्विजय सिंह ने शव को झाड़ियों से बाहर निकलवाया। शव कई दिन पुराना होने से चेहरा गल गया था। शव को रस्सी से बांधा गया था। थाना प्रभारी ने दर्ज गुमशुदगी वाले मामलों को खंगाला। तब इटावा जिले की एक गुमशुदगी पता चली। पुलिस ने उसी के आधार पर हुलिया मिलवाया। इसके बाद परिजनों को फोन पर सूचना दी। तभी इटावा जिले के विजय नगर, गली नंबर-दो, फ्रेंड्स कालोनी निवासी अमरिंदर सिंह पहुंचे। शव के कपड़े देखते ही दहाड़ मारकर रोने लगे। अमरिंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि शव उनके पुत्र पुष्पेंद्र सिंह ( 28) का है। पुष्पेंद्र इटावा जिले के शह ग्राम मोहल्ला निवासी सबे नूर पत्नी अब्दुल मजीद की बोलेरो चलाता था। बीते 17 नवंबर को इटावा रेलवे स्टेशन के पास से सिकंदरा (कानपुर देहात) में तिलक में जाने के लिए दो लोगों ने बुक कराई थी। इसके बाद से उसका व बोलेरो का पता नहीं लग रहा था। 18 नवंबर को बेटे की गुमशुदगी व बोलेरो चोरी की सूचना इटावा, सिविल लाइन थाने ने दर्ज कराई थी। बताया कि मृतक पुष्पेंद्र सिंह की दो साल पहले शादी हुई थी। पत्नी दीक्षा व तीन माह का पुत्र आर्यन है। इधर, एसपी प्रभाकर चौधरी ने युवक की शिनाख्त कराने के निर्देश थे। शिनाख्त होने से स्थानीय पुलिस ने राहत की सास ली है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं एसपी ने कोतवाली प्रभारी से चौकीदार के बाबत पूछताछ की। चौकीदार के न मिलने पर उसकी रिपोर्ट भेजने को कहा।
विज्ञापन

इनसेट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed