फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Attack on garment businessman in shop

दुकान में कपड़ा व्यवसायी पर हमला

Thu, 11 May 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा Updated Thu, 11 May 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
Attack on garment businessman in shop
कपड़े की दुकान में लूट के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

 चकरनगर। थाना सहसों के ग्राम हनुमंतपुरा चौराहा बाजार पर दुकानदार एवं ग्राहक के बीच दस के सिक्के  पर  विवाद हो गया। ग्राहक ने साथियों को बुलाकर कपड़ा दुकानदार पर हमला बोल दिया। आरोप है कि इस दौरान दुकानदार की भांजी की शादी के लिए रखा 70 हजार नगद भी लूट लिया। चौकी प्रभारी हनुमंतपुरा ने मौके पर पहुंचकर हमलावरों का पीछा किया। पुलिस ने आरोपियों की मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।

विज्ञापन


 थाना सहसों क्षेत्र के हनुमंतपुरा चौराहे स्थित बड़ा बाजार में बृहस्पतिवार की सुबह ग्राम पिपरौली की गढ़िया निवासी तीन युवक रोहित, भोलू, अभिनेंद्र, प्रदीप दुबे की पान की दुकान पर आए।  हनुमंतपुरा चौराहे पर  दस रुपये का पान मसाला लिया। 20 रुपये का नोट दुकानदार को दिया।  दुकानदार ने दस रुपये का सिक्का वापस कर दिया। ग्राहकों ने कहा कि कागज का नोट दो।  इस पर दोनों पक्षों  में कहासुनी हो गई। मारपीट देखकर पास खड़े लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराते हुए सिक्के के बजाय दस का नोट दे दिया। कुछ समय बाद ही तीन मोटर साइकिलों पर सवार होकर एक दर्जन से अधिक युवक हनुमंतपुरा चौराहे पर आए तथा प्रदीप के भाई  विनोद दुबे की कपड़े की दुकान पर हमला बोल दिया। युवकों ने दुकान के अंदर घुसकर  दुकानदार विनोद दुबे के साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन


दुकान पर दिनदहाड़े हमले से  चौराहे पर भगदड़ मच गई। इसी बीच किसी दुकानदार ने घटना की सूचना सहसों पुलिस को दे दी। सूचना पाते ही चौकी प्रभारी हनुमंतपुरा मौके पर पहुंचे।  पुलिस को देखते ही उपद्रवी मोटरसाइकिलों पर सवार होकर पिपरौलीगढ़िया की ओर भाग निकले। युवकों का पुलिस ने पीछा किया।  कुर्छा  के पास वे मोटरसाइकिल छोड़ जंगल की ओर भाग गए।  मोटरसाइकिल को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। कपड़ा व्यवसायी  विनोद दुबे ने थाना सहसों में 15 लोगों के विरुद्ध दुकान में घुसकर मारपीट  एवं 70 हजार रुपये नगद की लूट की तहरीर दी है । श्री दुबे ने बताया कि 12 मई को  लखना गेस्ट हाउस में उनकी  भांजी की शादी है। शादी के लिए 70 हजार रुपये रखा था। उसे  लूट ले गए हैं।  थानाध्यक्ष सहसों मनोज परमार का कहना है कि प्रथम दृष्टया मारपीट का मामला सामने आया है। गहराई से जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed